VIDEO: देसी महिला ने साड़ी में दिखाई ऐसी धांसू बॉडी, बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर भी शरमा जाए!

Woman Body Builder Viral Video: आमतौर महिलाओं के बारे में लोगों की धारणाएं काफी अलग होती है। लेकिन, कुछ महिलाओं का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस महिला को देखकर लोग सकते में आ गए।

Woman Shows Shocking Body In Saree Video Goes Viral on Social media
महिला की खतरनाक बॉडी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महिला का अंदाज देखकर शॉक्ड रह जाएंगे
  • देखने में देसी, अंदाज विदेशी!
  • बॉडी देखकर लोगों का दिमगा चकरा गया

Woman Body Viral Video: आज कल हर कोई फिट रहना चाहता है। सबकी ख्वाहिश होती है कि उनकी अच्छी बॉडी, जिसकी लोग तारीफ करें। महिला हो या पुरुष सभी इसके बारे में सोचते हैं। कुछ लोग इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें कामयाबी भी मिल जाती है। हालांकि, कुछ का मजाक भी बन जाता है। आमतौर पर लोग पुरुषों की बॉडी के बारे में ही चर्चा करते हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की बॉडी देखकर यकीन मानिए बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर भी शरमा जाए। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और महिला की तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि बदलते समय के साथ महिलाएं आज के समय में किसी से किसी काम में पीछे नहीं हैं। बॉडी बिल्डिंग में भी महिलाएं परचम लहरा रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक देसी महिला की बॉडी देखकर आप एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। क्योंकि, महिला ने साड़ी में ऐसी धांसू बॉडी दिखाई, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला साड़ी में चलते हुए आती है और अचानक बाइशेप्स दिखाती है। डोले देखकर लोगों की आंखें खुली खी खुली रह गई। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: शौक बड़ी चीज है! कचौरी खाने के चक्कर में ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, देखते रहे लोग

सोशल मीडिया पर छाई महिला

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'suprityacharjee' ने शेयर किया है। उनका अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। तभी तो इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' बहन आपकी मेहनत दिख रही है'। एक ने लिखा कि ये तो दुर्गा है। किसी का कहना है कि दीदी का जबरदस्त अंदाज।

अगली खबर