Oldest Tree In World: चिली में मिला दुनिया का सबसे पुराना पेड़, करीब 5,500 साल है उम्र

Oldest Tree In World: चिली में एक ऐसा पुराना पेड़ मिला है, जिसकी उम्र 5,000 साल से अधिक बताई जा रही है। इस पुराने पेड़ के तने का साइज ही 4 मीटर चौड़ा है।

 world oldest tree found in Chile is about 5500 years old
दुनिया का सबसे पुराना पेड़।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चिली में मिली दुनिया का सबसे पुराना पेड़
  • 5,484 साल पुराना है पेड़
  • 4 मीटर चौड़ा है पेड़ के तने का साइज

Oldest Tree In World: दक्षिणी चिली (southern Chile) में एक हरा-भरा जंगल दुनिया के सबसे पुराने पेड़ का घर हो सकता है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि 'ग्रेट ग्रैंडफादर' के रूप में जाना जाने वाला ये प्राचीन पेड़ 5,000 साल से अधिक पुराना हो सकता है। हालांकि पेड़ के विशाल तने के कारण वैज्ञानिक इसकी सही उम्र तय नहीं कर पा रहे हैं। आम तौर पर पेड़ की रिंग गिनने के लिए लकड़ी का 1 मीटर (1.09 गज) का सिलेंडर निकाला जाता है, लेकिन 'ग्रेट ग्रैंडफादर' के तने का साइज 4 मीटर चौड़ा है।

5,484 साल पुराना है पेड़

इस स्टडी का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिक जोनाथन बारिचिविच ने कहा कि उन्होंने जो सैंपल निकाला और अन्य डेटिंग तरीकों से पता चलता है कि ये पेड़ 5,484 साल पुराना है। साथ ही कहा कि ये तरीका हमें बताता है कि 80 फीसदी संभव है कि पेड़ की उम्र 5,000 साल से अधिक हैं, या केवल 20 फीसदी संभावना है कि पेड़ छोटा है। 

कंपनी ने महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाया, अब देने होंगे 72 लाख रुपए, दिलचस्प है मामला

कैलिफोर्निया के जंगलों में 4,853 साल पुराने पाइन ट्री को छोड़ा पीछे

सबसे ज्यादा उम्र के मामले में इस पेड़ ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में 4,853 साल पुराने पाइन ट्री को पीछे छोड़ दिया है।  वैज्ञानिक जोनाथन बारिचिविच ने कहा कि अगर कोई इसकी तुलना पहले से ही पुराने पेड़ों से करता है, जहां हम सभी रिंग्स को गिनते हैं, तो ये इसे ग्रह पर सबसे पुराने जीवित पेड़ों में से एक बना देगा। 

बारिचिविच एलर्स कॉस्टेरो नेशनल पार्क में पेड़ों की प्रसिद्धि के बारे में चिंतित है। साथ ही कहा कि ये मानव सभ्यता के कई युगों तक जीवित रहा। विजिटर्स यहां इसकी जड़ों पर अपने पैर रखते हैं और यहां तक ​​​​कि इसकी छाल के टुकड़े भी लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह के नुकसान को रोकने के लिए अमेरिका में इसी तरह के पेड़ों का स्थान छिपा हुआ है। बरिचिविच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग 5,000 साल जीने का क्या मतलब है के बारे में एक सेकंड के लिए सोच सकते हैं और इसे अपने जीवन और जलवायु संकट को परिप्रेक्ष्य में रख सकते हैं।

VIDEO: मोरनी के अंडे चुरा रही थी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

अगली खबर