इस बंदरिया की जुल्फें देखकर भूल जाएंगे अपनी गर्लफ्रेंड के रेशमी बाल! किसी हिरोइन से कम नहीं

Monkey Beauty Hair: इस धरती पर पाए जाने वाले सारे बॉयफ्रेंड्स को उनकी गर्लफ्रेंड के खूबसूरत बाल बहुत पसंद होते हैं। कई लड़कों को तो खूबसूरत बालों वाली लड़कियों पर क्रश हो जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बंदरिया का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसकी जुल्फें देखकर आप अपनी गर्लफ्रेंड के खूबसूरत सिल्की बाल भूल जाएंगे।

monkey
बंदरिया की सिल्की जुल्फें  |  तस्वीर साभार: Instagram

Monkey Beauty Hair: सुंदर, घने और रेशमी बाल भला किसे नहीं चाहिए। हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल सिल्की और खूबसूरत हों। इस धरती पर पाए जाने वाले सारे बॉयफ्रेंड्स को उनकी गर्लफ्रेंड के खूबसूरत बाल बहुत पसंद होते हैं। कई लड़कों को तो खूबसूरत बालों वाली लड़कियों पर क्रश हो जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बंदरिया का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसकी जुल्फें देखकर आप अपनी गर्लफ्रेंड के खूबसूरत सिल्की बाल भूल जाएंगे। 

इस बंदरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स उसकी जुल्फों की दीवाने हो गए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बंदरिया को भगवान से खूबसूरत बालों का गिफ्ट मिला है। बंदरिया की जुल्फें इंटरनेट की पब्लिक को अपना दीवाना बना रही हैं। आपने सोशल मीडिया पर पहले बंदरों के खूंखार अथवा क्यूट वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो में बंदरिया अपनी खूबसूरती से सबको इंप्रेस कर रही है। बंदरिया के खूबसूरत बाल देखकर लोग बंदरिया के कायल हो रहे हैं।

बंदरिया का दिल जीतने वाला वीडियो

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदरिया बहुत ही आराम से बैठी हुई है। आप देख सकते हैं कि आराम से बैठी इस बंदरिया के लंबे और रेशमी बालों को एक शख्स संवार रहा है। आपको बंदरिया के सुंदर बाल देखकर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा कि ये किसी जानवर के बाल हैं। बंदरिया की जुल्फें बहुत ही ज्यादा घनी नजर आ रही हैं। जिन्हें देखकर सोशल मीडिया की जनता फिदा हो गई है। कई लोग बंदरिया को गॉर्जियस लेडी की संज्ञा दे रहे हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो earth.brains नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही यह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बंदरिया की अदाएं इतनी जबरदस्त हैं, जिसे देखकर वीडियो देखने की होड़ मच गई है। अब तक वीडियो को 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 15 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।

अगली खबर