वायरल हो रहा इस बच्चे का वीडियो, सैनिकों को देख पूरे दमखम और जोश में करता है सैल्यूट

लद्दाख के एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आईटीबीपी के जवानों को सलाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Namgyal
लद्दाख का है बच्चा 

नई दिल्ली: लद्दाख के चुशूल के एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसे इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को सैल्यूट करते हुए देखा जा सकता है। ये बच्चा पूरे दमखम और जोश के साथ जवानों को सैल्यूट करता है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आईटीबीपी ने भी इस वीडियो को शेयर किया। आईटीबीपी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'सलाम! नामग्याल, चुशुल में एक स्थानीय बच्चा, लद्दाख से गुजरने वाले आईटीबीपी के सैनिकों को सलामी देता है। 8 अक्टूबर की सुबह ITBP अधिकारी ने हाई जोश के साथ उत्साही बच्चे को सलामी देते हुए क्लिक किया।'

वीडियो में सुना जा सकता है कि जवान उसे सैल्यूट करने का सही तरीका भी बताते हैं। जिसे वो बच्चा तुरंत सीख जाता है और उसी तरह से सैल्यूट करता है।

अगली खबर