BJP एमलए सुरेंद्र सिंह की फिर फिसली जुबान, ममता को 'लंकिनी', अखिलेश को 'औरंगजेब' बताया, Video 

बलिया के बैरिया से भारतीय जनता पार्ट (BJP) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। सिंह ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 'लंकिनी' औऱ अखिलेश यादव को 'औरंगजेब' बताया है।

bjp mla surendra singh controversial statement on Akhilesh and mamata banerjee
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक बयान। 
मुख्य बातें
  • यूपी के बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक हैं सुरेंद्र सिंह
  • पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं भाजपा विधायक
  • सिंह ने कहा कि अखिलेश अपने पिता को हटाकर गद्दी पर बैठे

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बलिया के बैरिया से विधायक सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सिंह ने ममता बनर्जी को 'लंकिनी' और अखिलेश यादव को 'औरंगजेब' बताया है। सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'वोट के लिए ममता ने लोगों की कराई हत्या'
भाजपा नेता ने कहा है कि 'राक्षस काल में जिस तरह से लंकिनी ने सैकड़ों लोगों को मारा उसी तरह से ममता बनर्जी ने वोट के लिए सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी। मैं उन्हें लंकिनी के रूप में मानता हूं। इसी तरह अखिलेश यादव औरंगजेब की संस्कृति के हैं। औरंगजेब भी अपने पिता को मारकर गद्दी पर बैठ गया था। भारतीय प्रजातंत्र में यदि कोई औरंगजेब की संस्कृति का कोई नेता है तो वह अखिलेश हैं।'

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं 
समझा जाता है कि सिंह के इस विवादित बयान के बाद टीएमसी और सपा दोनों पार्टियां उन पर पलटवार कर सकती हैं। यह पहली बार नहीं है जब सिंह ने विवादित बयान दिया है। वह पहले भी कई बार आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। गत मई महीने में सिंह ने मुस्लिमों पर विवादित बयान दिया था। सिंह ने भारतीय मुसलमानों को देशभक्ति इजरायल से सीखने की नसीहत दी। सिंह इजरायल-फिलस्तीन संघर्ष पर अपनी राय रखते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था। 

अगली खबर