हैरान कर देगी इस प्रेमी की प्रेम कहानी, 'कभी हां, कभी ना' के चक्कर में हुआ अजीबोगरीब खेल

वायरल
Updated Aug 29, 2022 | 15:58 IST

Shocking News: बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

Shocking News: कहते हैं दुनिया में सबसे अनमोल चीज है प्रेम। इस प्रेम के लिए कई लोग अपनी जान तक दे देते हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ-साथ इसकी परिभाषा भी बदल गई। लोग प्यार को ना केवल मजाक समझने लगे हैं, बल्कि मजाक बनाने भी लगे हैं। तभी कई बार ऐसी-ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार से, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। यहां एक लड़के ने प्रेम में कुछ ऐसा किया, जिसने इंसानियत को ना केवल शर्मसार किया है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। दरअसल, प्रेमी ने पहले लड़की से शादी का वादा किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले ने विकराल रूप धारण किया और लड़के को जेल तक जाना पड़ गया। वहीं, जब लड़का जेल से बाहर आया तो तो उसकी प्रेमिका एक बच्ची को जन्म दे चुकी थी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में आप भी देखें क्या है पूरा मामला?

अगली खबर