VIDEO: शादी में पहुंचा Ex-Boyfriend, दुल्हन ने पति से इजाजत मांगकर लगाया गले

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Feb 01, 2021 | 08:32 IST

शादी के दौरान एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से यह पूछकर सबको चौंका दिया कि क्या वह अपने पूर्व प्रेमी को अपनी शादी में अंतिम बार गले लगा सकती है।

मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक शादी का वीडियो
  • वीडियो में शादी के दिन स्टेज पर पहुंच जाता दुल्हन का एक्स ब्वॉयफ्रेंड
  • दुल्हन पति की इजाजत मांगकर पुराने प्रेमी को लगाती है गले

नई दिल्ली: अगर शादी के दिन आपकी एक्स गर्लफ्रेंड या एक्स ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंच जाए तो आप कैसा महसूस करेंगे? यकीनन थोड़ा ऑकवर्ड तो जरूर फील करेंगे या फिर घबरा जाएंगे। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी। यह वीडियो एक शादी का है जहां अचानक से दुल्हन का पुराना प्रेमी यानि एक्स ब्वॉयफ्रेंड पहुंच जाता है। इसके बाद दुल्हन ने घबराने की बजाय जो किया उसका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। 

वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंडोनेशिया का है जहां नव विवाहित जोड़ा अपने मेहमानों का अभिवादन करते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन गहने पहने हुए चमकीली सफेद पोशाक पर दुल्हे के साथ स्टेज पर है और इसी दौरान उसे वहां पर कोई परिचित चेहरा दिखाई देता है जो कोई और नहीं बल्कि उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड है। वह स्टेज पर जाता है दोनों को हाथ मिलाकर बधाई देता है। इस दौरान दुल्हन दूल्हे की तरफ मुड़ती है औऱ उससे पूछती है, "क्या मैं सिर्फ एक बार इन्हें गले लगा सकती हूं?"

पति से इजाजत मांग लगाया गले

इसके बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को इजाजत दे देता है जिसके बाद दुल्हन गर्मजोशी के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड को गले लगा लेती है और उसकी पीठ को प्यार से थपथपाती है। इसके बाद शख्स दूल्हे को भी गले लगाकर हाथ मिलाता है। सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर यहां वीडियो में दिख रहे लोगों की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो इसकी आलोचना कर रहे हैं।

अगली खबर