Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान से आई खास बधाई, युवक ने बजाई जन गण मन की धुन

वायरल
Updated Aug 15, 2022 | 18:24 IST

Independence Day 2022: भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर Amrit Mahotsav मना रहा है। इस बीच, सरहद पार Pakistan से वायरल हुए एक शख्स के वीडियो ने भारतीयों का दिल जीत लिया है। दरअसल, वायरल क्लिप में पाकिस्तानी Sarod पर हिंदुस्तान के राष्ट्रगान Jan Gan Man की धुन बजा रहा है।

मुख्य बातें
  • भारत मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव
  • स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान से आई खास बधाई
  • पाकिस्तानी युवक ने सरोद पर बजाई जन-गण-मन की धुन

Independence Day 2022: स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर भारत में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। इस बीच, सरहद पार से एक खास बधाई संदेश सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तान के एक युवक का वीडियो सभी भारतीयों का दिल जीत रहा है। यह युवक रबाब पर हिंदुस्तान के राष्ट्रगान 'जन गण मन' की धुन बजाता नजर आ रहा है।

पाकिस्तानी ने मोह लिया भारतीयों का मन

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी पाकिस्तानी द्वारा ऐसा करना लोगों को हरत में डाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान का एक शख्स अपने हाथ में रबाब लेकर बैठा है। इस युवक के पीछे खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं।इसी बीच युवक अपने वाद्य यंत्र से भारत का राष्ट्रगान जन गण मन बजाने लगता है। देश की आजादी के जश्न के बीच पाकिस्तानी युवक द्वारा रबाब से निकाले गए इस धुन ने भारत के लोगों का मन मोह लिया है। इस युवक का नाम सियाल खान है। उनके सोशल मीडिया अकाउंंट से पता चलता है कि वह पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं। 

अगली खबर