रक्षाबंधन पर बांधी राखी तो सेना के जवान ने छुए लड़की के पैर, दिल छूने वाला Video

वायरल
Updated Aug 12, 2022 | 18:01 IST

Rakshabandhan Video: रक्षाबंधन के दिन भाई अपने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। जबकि, बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • लड़की ने सेना के जवान को बांधी राखी
  • जवान ने लड़की के छुए पैर

Rakshabandhan Video: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। इस साल भद्राकाल होने की वजह से 11 तारीख के अलावा 12 अगस्त को भी देशभर में राखी मनाई जा रही है।

आर्मी के जवान ने छुए लड़की के पैर

सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन से जुड़े हुए तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है। यह वीडियो एक आर्मी के जवान और एक लड़की से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आर्मी के एक जवान को राखी बांधती है। वहीं आर्मी का जवान पहले लड़की को पैसे देता है। इसके बाद वह नीचे झुककर लड़की के पैर छू लेता है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग आर्मी के जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अगली खबर