इस 7 साल के बच्चे ने कुछ ऐसा किया, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

वायरल
Updated Aug 05, 2022 | 13:52 IST

Zomato Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक सात साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने परिवार की मदद करते हुए नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ जरूर छाया रहता है। कई बार चीजें हंसाने वाली होती है, तो कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस देखकर लोग हैरान तो जरूर हो रहे हैं लेकिन वीडियो दिल भी जीत रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्चा अपने परिवार की मदद कर रहा है। बच्चा परिवार की मदद के लिए पिता की जगह जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो आप भी इस वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला? 

अगली खबर