JCB लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, देखते रह गए लोग, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला?

वायरल
Updated Aug 30, 2022 | 16:21 IST

OMG News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला JCB लेकर अपने ससुराल पहुंची। महिला के साथ पुलिस भी थी। जिसने बी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।

OMG News: सोशल मीडिया पर कब, कौन सा मामला छा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसकी तारीफ करते लोग नहीं थकते। जबकि, कुछ मामलों को जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक दुल्हन अपने ससुराल JCB लेकर पहुंची थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला को ससुराल में एंट्री नहीं मिल रही थी। लिहाजा, उसने पुलिस की मदद ली और जेसीबी लेकर ससुराल पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला के साथ पुलिसकर्मी हाईकोर्ट के आदेश पर पहुंचे ते। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ और नोकझोंक भी हुई। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

अगली खबर