BHARAT GAURAV TRAINS : रेलवे ने चलाई भारत गौरव ट्रेन, देखें देश की सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थान

BHARAT GAURAV TRAINS : भारत और दुनिया के लोगों के लिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को दिखाने के लिए भारतीय रेलवे ने  भारत गौरव ट्रेन चलाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी।

Railways run Bharat Gaurav trains, see the country's cultural heritage and magnificent historical places
रेल मंत्रालय ने जारी की भारत गौरव ट्रेनों पॉलिसी 

BHARAT GAURAV TRAINS : रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेनों पॉलिसी जारी की। मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेनों (थीम आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेनों) के जरिये भारत और दुनिया के लोगों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 'भारत गौरव ट्रेनें' पॉलिसी जारी की है। 

अब तक, दो भारत गौरव ट्रेनों को निम्नलिखित यात्रा कार्यक्रम के साथ संचालित किया गया है। कोयंबटूर-मंत्रालयम-शिरडी-कोयंबटूर, दिल्ली सफदरजंग-अयोध्या-बक्सर-जनकपुर (नेपाल)-वाराणसी-नासिक-होस्पेट-रामेश्वरम- कांचीपुरम-भद्राचलम रोड-दिल्ली सफदरजंग।

यह जानकारी रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

IRCTC Bharat Gaurav Trains: जानें रूट और किराया सहित सबकुछ

अगली खबर