लाइव टीवी

Agra: दो बीवियों और जुड़वां बच्चों वाले सरकारी कर्मचारी की खुली पोल-पट्टी तो केस पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र, बैठी जांच

Updated Aug 29, 2022 | 20:05 IST

Agra Crime: आगरा में की महिला ने अपने पति के दूसरी महिला से संबंध की पोल खोल दी है। परामर्श केंद्र में मामला पहुंच गया है। पत्नी का आरोप है कि, पति ने दूसरे शहर में किसी और महिला से शादी कर ली है। परामर्श केंद्र के प्रभारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा में पहली पत्नी ने खोली पति की पोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • सरकारी कर्मचारी ने ट्रांसफर होने के बाद कर ली दूसरी शादी
  • पहली पत्नी से हैं जुड़वा बच्चे, सात साल पहले हुई थी शादी
  • पति ने दूसरे पत्नी के बारे में कहा, वह केवल मेरी दोस्त है

Agra Family Counseling Centre: आगरा से पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। मामले ने केवल लोगों को हैरान ही नहीं किया बल्कि शख्स ने किसी को कानों कान इसकी खबर तक नहीं होने दी। यह प्रकरण एक सरकारी कर्मचारी की दो पत्नियों के होने का है। आगरा के एक युवक की सात साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद उसकी किस्मत चमक गई। शादी के दो साल बाद उसकी नौकरी लग गई और फिर उसके जुड़वा बच्चे भी हो गए। इसी दौरान युवक का ट्रांसफर हो गया और वह जॉब करने दूसरे जिले में चला गया। यहीं से पति-पत्नी के जीवन में नया मोड़ आना शुरू हुआ।

बता दें कि पति के ट्रांसफर होने के बाद पत्नी भी अपने पीहर चली गई। इसी दौरान पति का दूसरी महिला से अफेयर चलने लगा और आरोप है कि पति ने उस महिला से शादी भी कर ली। कई साल बीत गए लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं हुई की उसकी दूसरी पत्नी भी है। और एक दिन पति की पहली पत्नी ने सारी पोल खोल दी।

धीरे-धीरे पति ने घर जाना छोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र पर एक ऐसा मामला पहुंचा जिसने सभी को चौंका दिया। गुजरात की रहने वाली महिला की शादी सात वर्ष पहले राजस्व विभाग में काम करने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद पति की नौकरी भी लग गई और इसी दौरान पत्नी को जुड़वा बच्चे हो गए। बच्चों की देखभाल के लिए महिला अपने मां के पास चली गई। पति ने मैनपुरी में ट्रांसफर करवा लिया। पति मैनपुरी में ही रहने लगा। वह पहले एक सप्ताह में घर आता था। फिर धीरे-धीरे महीने बीत जाने पर भी घर नहीं आता था।

महिला ने ऐसे खोली पति की पोल

जानकारी के लिए बता दें कि, पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति का वहीं की महिला से पहले से ही प्रेम संबंध थे। महिला को पति की हरकतों पर शक होने लगा। उसने पता लगाया तो जानकारी मिली कि पति एक महिला के साथ जहां काम करता है, वहीं उसके साथ रहता है। जिसे मैनपुरी में सभी लोग उसकी पत्नी समझते हैं।

विभाग में जाकर महिला ने कागजों में सभी को अपना नाम और फोटो दिखाकर पति की पोल खोलने का काम किया। वहीं पति का इस मामले में कहना है कि, पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है। महिला मेरी अच्छी दोस्त है, उसके पति की बहुत पहले मौत हो गई है। वह सिर्फ अपनी दोस्त की मदद करता है। फिलहाल परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।