लाइव टीवी

Taj Mahal: दीदार-ए-ताज 21 सितंबर से, इस तरह मिलेगी एंट्री, बदला-बदला सा होगा नजारा

Updated Sep 08, 2020 | 07:25 IST

Agra Taj Mahal: कोविड-19 महामारी के दौर में करीब 6 महीनों के बाद ताज नगरी पर्यटकों का स्वागत करने जा रही है ऐसे में कई बदले हुए नजारे होंगे।

Loading ...
21 सितंबर से होंगे ताजमहल के दीदार
मुख्य बातें
  • ताजमहल और आगरे का किला 21 सितंबर से खोले जाएंगे
  • ताजमहल में एक दिन में 5,000 पर्यटकों के आने की होगी अनुमति
  • आगरे का किला में एक दिन में 2,500 पर्यटकों के आने की होगी अनुमति

आगरा : वर्ल्ड हेरीटेज साइट ताज महल और आगरे का किला 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोले जा रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में करीब 6 महीनों के बाद ताज नगरी पर्यटकों का स्वागत करने जा रही है ऐसे में कई बदले हुए नजारे होंगे। हालांकि आगरा स्थित ताजमहल में एक दिन में 5,000 पर्यटकों के आने की अनुमति होगी जबकि आगरे का किला में एक दिन में 2,500 पर्यटकों के आने की अनुमति होगी।

इससे पहले सामान्य दिनों में ताजमहल में 80,000 पर्यटक एक दिन में आते थे वहीं आगरे का किला देखने के लिए एक दिन में 30,000 लोग आते थे।
आगरा जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने कहा कि आने वाले पर्यटकों के लिए हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग भी होंगे।

उन्होंने कहा कि होटल उद्योगों को खास तौर पर हिदायत दी गई है कि वे पर्यटकों के साथ बेहद सावधानी बरतें क्योंकि कोरोना के केसेस अभी भी लगातार बढ़ रहे हैं। कल्चर और हेल्थ मिनिस्ट्री गाइडलाइन के मुताबिक सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। एएसआई वसंत के स्वर्णकार ने बताया कि एंट्री टिकट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे, टिकट खिड़की बंद कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एंट्री गेट को दिन में दो बार सैनिटाइज किए जाएंगे, साथ ही जगह-जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पास्टर पर ये भी लिखा होगा कि मार्बल के सतहों, दरवाजों और रेलिंग को टच करने की इजाजत नहीं होगी।  

इन स्मारकों पर लोगों को ग्रुप फोटोग्राफी के लिए मनाही होगी। पर्यटकों को 3 घंटे से ज्यादा देर तक अंदर रहने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा और सावधानी के मद्देनजर पर्यटकों को सैनिटाइजर और पानी के बोतल साथ में रखने अनिवार्य होंगे।

बता दें कि आगरा में ताजमहल और दूसरे स्मारक 17 मार्च को ही पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। 1 सितंबर से जिला प्रशासन की अनुमति के बाद से फतेहपुर सीकरी और अन्य दूसरे छोटे-मोटे स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने 6 जुलाई से ही एएसआई के अंतर्गत आनेवाले सभी स्मारकों को खोलने की अनुमति दे दी थी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।