लाइव टीवी

Agra Flight: 27 से सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी बेंगलुरु की उड़ान और ये फ्लाइट होगी 25 मार्च से बंद

Updated Mar 23, 2022 | 20:49 IST

Agra Flight: 27 मार्च से आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू हो जाएगी, और इस फ्लाइट को 1 दिन ओर बढ़ा दिया गया है, अब ये फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेगी। लेकिन 25 मार्च से मुंबई-आगरा की फ्लाइट बंद कर दी जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
24 से उड़ेगी आगरा से बैंगलोर की फ्लाइट
मुख्य बातें
  • अब तक तीन दिन चल रही थी, एक दिन बढ़ाई उड़ान
  • इंडिगो एयरलाइंस 25 मार्च से बंद करेगी मुंबई-आगरा उड़ान
  • आगरा-बेंगलुरु उड़ान को एक दिन बढ़ाया

Agra Flight: बेंगलुरु  की उड़ान 27 मार्च से सप्ताह में चार दिन चलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा उड़ान 25 मार्च से बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन आगरा-बेंगलुरु उड़ान को एक दिन बढ़ा दिया है। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आती रही है, पर 27 मार्च से यह सप्ताह में चार दिन यानी रविवार को भी आएगी। इस उड़ान से हर दिन 350 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। एक साल से यही उड़ान बरकरार है, जबकि अन्य उड़ानें इंडिगो कई बार बंद कर चुकी है।

फिर लगाई पुरानी खटारा बसें
आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विस ने कमिश्नर अमित गुप्ता के आदेश पर खेरिया हवाई अड्डे से अर्जुन नगर तक यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें लगाई थीं। इन इसों के समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसें हटाकर फिर से पुरानी मार्कोपोलो बसें एयरपोर्ट पर लगाई गई हैं। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसें 12 बजे से पहले एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकतीं, जबकि यात्रियों को 12.30 बजे की उड़ान से एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होता है। इलेक्ट्रिक बसें 12 बजे के बाद पहुंच रही थीं। ऐसे में फिर से पुरानी बसें गेट पर लगाई गई हैं।

मुंबई उड़ान बंद होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-आगरा उड़ान बंद करने के निर्णय पर शहर के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। वेकअप आगरा के अध्यक्ष शिशिर भगत ने कहा कि आगरा मुंबई के बीच हर दिन 350 यात्री सफर कर रहे हैं, फिर विमानन कंपनी का उड़ान बंद करने का निर्णय समझ से परे है। बार-बार फ्लाइट बंद करने की खबर से आगरा की छवि को धक्का पहुंच रहा है। संस्था कें द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी।  लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष और नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई उड़ान बंद करने में मनमानी बंद होनी चाहिए। इसका ऑडिट किए जाने की जरूरत है। जिन फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कम है, उन्हें चलाया जा रहा है जबकि फुल चल रही उड़ानें बंद की जा रही हैं। लोग कई माह पहले अपने प्रोग्राम तय करते हैं और बुकिंग कराते हैं। फ्लाइट कभी भी बंद करने से उन्हें परेशानी होती हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।