लाइव टीवी

Agra Route Divert: वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी रोड पर 25 मार्च से रूट बदला, अब ऐसे जाएं

Updated Mar 24, 2022 | 10:22 IST

Agra Route Divert: स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजगंज को 24 घंटे पानी देने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिससे जीवनमंडी रोड पर मार्ग परिवर्तन किया गया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पाइपलाइन नीचे करने के लिए 19 दिन तक रहेगा मार्ग परिवर्तन
मुख्य बातें
  • पाइपलाइन नीचे करने के लिए 19 दिन तक रहेगा मार्ग परिवर्तन
  • यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की लगेगी ड्यूटी
  • जीवनमंडी मार्ग 25 मार्च से 12 अप्रैल तक आवागमन के लिए रहेगा बंद

Agra Route Divert: स्मार्ट सिटी कंपनी की लापरवाही से होने वाली असुविधा आम नागरिकों को झेलनी पढ़गी। वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी मार्ग 25 मार्च से 12 अप्रैल तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। यहां वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजगंज को 24 घंटे पानी देने के लिए जीवनीमंडी रोड पर काली माता मंदिर के सामने पानी की पाइपलाइन गहराई में डालने का काम किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी ने यहां लापरवाही करते हुए पहले सड़क की सतह से 6 इंच ऊपर पाइपलाइन बिछा दी थी। पाइपलाइन ऊपर होने के कारण एक साल से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब पाइपलाइन नीचे करने के लिए 19 दिन यहां मार्ग परिवर्तन रहेगा।

एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइपलाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होना है। इसको देखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ऐसे जा सकेंगे वाहन
- वाटरवर्क्स चौराहे से जीवनीमंडी की तरफ आने वाले वाहन, जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाना है, वह सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जाएंगे।
- हाथी घाट की तरफ से जीवनीमंडी होकर वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए थाना एत्माद्दौला स्मारक के सामने से रामबाग चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
ताजगंज के रहने वालों के लिए एक यह अच्छी खबर है कि उन्हें 24 घंटे लगातार पानी की सुविधा कुछ दिन की परेशानी झेलने के बाद मिलने लगेगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।