लाइव टीवी

Agra Double Murder: आगरा के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, वारदात से पहले बदमाशों ने की थी रेकी

Updated Jul 05, 2022 | 15:52 IST

Agra Double Murder: आगरा में हुए डबल मर्डर केस में एक बड़ी बात सामने आई है। पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज से पता चला किया बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
मुख्य बातें
  • आगरा में दंपत्ति की हत्या का मामला
  • पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग
  • सीसीटीवी फुटेज में रेकी करते दिखे बदमाश

Agra Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुई दंपत्ति की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और उनका कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बीते शनिवार की रात को व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी गुप्ता की घर में ही हत्या कर दी गई थी। बदमाश दंपत्ति की हत्या के बाद घर से करीब 15 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के समय बारिश हो रही थी और इलाके की बिजली भी गई हुई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो एक बड़ी बात सामने आई है। जांच में पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले मकान के आसपास रेकी की थी। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में शनिवार की रात में करीब 8:45 बजे चार बदमाश मकान के आसपास दिखाई दे रहे हैं। फिर रात में करीब 12:30 बजे ये चारों बदमाश आते हैं और रेकी कर चले जाते हैं। दो बार रेकी करने के बाद बदमाश करीब 2:30 बजे फिर से आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। इस बार बदमाशों के चेहरे भी ढके हुए थे।

वारदात के दौरान थे पांच बदमाश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि रेकी करने में दोनों बार चार-चार बदमाश आए थे। लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए पांच बदमाश आए थे। दंपत्ति की हत्या के बाद बदमाश लूटपाट करके घर से निकलते हैं, इनमें एक बदमाश बाइक पर बैग रखकर फरार हो जाता है। जबकि चार बदमाश पैदल ही इलाके से बाहर निकले। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।