लाइव टीवी

औरत के लुक पर ट्रोल हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ, यूजर्स बोले- 'यादवन की नाक कटाए हो'

Updated Jan 21, 2022 | 09:41 IST

Dinesh lal yadav Nirahua Trolled: भोजपुरी के स्टार एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ का औरत वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लुक के चलते उन्‍हें फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है।

Loading ...
Dinesh lal yadav Nirahua
मुख्य बातें
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ का औरत वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • दिनेश लाल यादव का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ का है
  • निरहुआ के लुक की कई फैंस ने की सराहना तो कई हो गए गुस्‍सा

Dinesh lal yadav Nirahua Trolled: भोजपुरी के स्टार एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ का औरत वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लुक के चलते उन्‍हें फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। दिनेश लाल यादव का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ का है जिसमें वह महिलाओं के लिबास में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरी तोहर कमर लचकउआ’ पर नाच रहे हैं और महिलाओं की तरह तैयार नजर आ रहे हैं। 

एक बार पहले भी निरहुआ ने अपना ये लुक शेयर किया था, जिस पर आम्रपाली दुबे ने मजेदार कमेंट किया था। तमाम फैंस निरहुआ के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं क्‍योंकि एक मेल एक्‍टर के लिए फीमेल किरदार निभाना आसान बात नहीं है।वहीं दूसरी तरफ उनके कुछ फैंस को ये अंदाज पसंद नहीं आया और वह निरहुआ पर नाराज हो गए। लोग उनके लुक का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यादवन का नाम कटाए हो। वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘चुनाव नहीं लड़ना है क्या सर’। एक अन्य ने लिखा, ‘क्या बात है पटाखा लग रहे हैं सर।’

बता दें कि निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ (Bhojpuri Film Naach Baiju Naach) में उनका किरदार काफी मजेदार और रोमांचक होने वाला है। नए लुक को देख फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जल्‍द आपको ये भी बताएंगे कि निरहुआ की ये नई फ‍िल्‍म कब रिलीज होने वाली है। 

वहीं इस वीडियो में जो गाना नजर आ रहा है उसके बोल हैं ‘गोरी तोहर कमर लचकउआ’। ये गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ (Nirahua Chalal London) का है। इस फ‍िल्‍म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे लीड रोल में थे। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग भी लंदन में हुई थी। इस गाने को निरहुआ के साथ इंदु सोनाली ने गाया था।