लाइव टीवी

Ritesh Pandey Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के भोजपुरी गाने 'मरले बानी राजा' की धूम, वायरल हुआ वीडियो

Updated Jan 20, 2022 | 11:28 IST

Ritesh Pandey Bhojpuri Gana marne bani raja viral: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर रितेश पांडे का नया गाना मरले बानी राजा यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है।

Loading ...
Bhojpuri Song Ritesh Pandey

Ritesh Pandey Bhojpuri Gana marne bani raja viral: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर रितेश पांडे का नया गाना मरले बानी राजा यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं मरले बानी राजा जोकि रिलीज के साथ ही खूब शेयर किया जा रहा है। इस गाने को कुछ ही घंटे में आठ हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। 

इस वीडियो गाने में रितेश पांडे एक दम देसी अवतार में नजर आ रहे हैं और अपनी हीरोइन के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस गाने पर बीते कुछ घंटों में कई सारी इंस्‍टाग्राम रील्‍स भी बन गई है। रितेश पांडे की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उनका कोई भी गाना आते ही वायरल हो जाता है।

रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं। उनकी फ‍िल्‍में और गाने यूट्यूब पर खूब देखे और सुने जाते हैं। उनके हर गाने को लाखों में व्‍यूज मिलते हैं।