लाइव टीवी

पानी-पानी के बाद एक बार फिर साथ आएंगे खेसारी लाल यादव- अक्षरा सिंह, वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगा गाना

Updated Jan 31, 2022 | 12:06 IST

Akshara Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Teaser: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव पानी-पानी के बाद जल्दी ही नए गाने में नजर आने वाले हैं। यहां देखें गाने की पहली झलक....

Loading ...
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना पानी-पानी रिलीज हो गया है।
  • वेलेंटाइन्स डे के मौके पर दोनों का नया गाना रिलीज होने वाला है।
  • गाने का टीजर रिलीज हो गया है।

Akshara Singh Khesari Lal Yadav Song Teaser: 2021 के मोस्ट सक्सेसफुल गाना पानी पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाली है। इसका टीजर आज जारी किया गया है। 

सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है।प्यार का महीना शुरू होने वाला है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Khesari Lal Yadav Akshara Singh song) का यह गाना लव बर्ड्स के लिए एक वेलेंटाइन्स गिफ्ट होगा। इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा। 

Also Read:प्रियंका सिंह के नए भोजपुरी गाने 'तेरी याद' की धूम, दिल छू जाएगा वीडियो

पानी-पानी गाने ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। 

अक्षरा सिंह बिग बॉस 15 ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। साल के आखिर में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने गाने पानी पानी (Pani Pani Song) से लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर किया था। इस गाने को यूट्यूब पर साढ़े छह करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।