लाइव टीवी

दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना 'नाभि के तोहर नथिया' रिलीज, फैंस के बीच मचा रहा है धमाल

Updated Feb 01, 2022 | 16:54 IST

Dinesh Lal Yadav Song Naabhi Ki Tohar Nathaniya: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना नाभी की तोहार नथनिया रिलीज हो गया है। यहां देखें ये गाना।

Loading ...
Dinesh Lal Yadav Nirahua
मुख्य बातें
  • निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का गाना 'नाभि के तोहर नथिया'  रिलीज हो गया है। 
  • नाभि के तोहार नथनिया एक आइटम सॉन्ग है।
  • 'नाभि के तोहर नथिया' को दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

Nirhua Song Naabhi Ke Tohar Nathiya: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के किंग और क्वीन कहे जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है। दोनों की फिल्म 'आई मिलन की रात' जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना 'नाभि के तोहर नथिया'  रिलीज हो गया है। 
 
नाभि के तोहार नथनिया (Nabhi Ki Tohar Nathaniya) एक आइटम सॉन्ग है। हालांकि, गाने का अभी ऑडियो वर्जन ही रिलीज हुआ है। लेकिन, ये तय है कि जब इसका वीडियो रिलीज होगा तो ये धमाल मचा देगा। 'नाभि के तोहर नथिया' को दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स को  प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, विमल भावरा,संतोष पुरी, मुन्ना दुबे और यादव राज ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक को ओम झा ने दिया है। 

Also Read: खेसारी संग भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा यादव का रेन डांस, हॉट अंदाज से फैंस के छूटे पसीने

रिलीज हुआ था ट्रेलर 
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म आई मिलन की रात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के मुताबिक आई मिलन की रात’ एक लव और हॉरर फिल्म है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में आम्रपाली दुबे भूतिया रोल में दिखाई देती हैं, जो कि बदला लेने में निरहुआ का साथ देती हैं। फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या के अलावा शाहबाज खान, अयाज खान और संतोष पहलवान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इसके लिरिक्स प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, विमल बावरा, संतोष पुरी, मुन्ना दुबे और यादव राज ने लिखे हैं। इसके राइटर संतोष मिश्रा हैं।