लाइव टीवी

Arvind Akela Kallu Song: 'कुंवारी हसीना' पर फिदा हुए भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू, देखें नए गाने का VIDEO

Updated Jun 24, 2020 | 21:03 IST |

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। अब अरविंद अकेला का नया गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गाने काफी पॉपुलर हैं। फैन्स उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बात गाने में उनकी मधुर आवाज की हो या फिर दमदार एक्टिंग की, हर जगह ही वह छा जाते हैं। कुछ वक्त पहले ही अरविंद अकेला कल्लू एक और गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'कुंवारी हसीना'। गाने में अरविंद अकेला कल्लू का डांस शानदार है। गाने का म्यूजिक भी धमाकेदार है, जिसे सुनते ही दर्शक झूम उठेंगे। इस गाने में उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने का संगीत घुंघरू जी का है। वहीं, गाने को डायरेक्ट प्रमोद शास्त्री ने किया है।