लाइव टीवी

Ritesh Pandey Bhojpuri Gana: इस भोजपुरी गाने में टूटा भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का दिल, देखें वीडियो

Updated Jun 24, 2020 | 13:41 IST |

Ritesh Pandey Latest Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। लोग इनके गानों को खूब सुनते हैं। अब रितेश के नए गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Ritesh Pandey Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय पहले ही अपने कई गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनके सभी गाने उनके फैन्स को खूब भाते हैं। अब रितेश फिर एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'याद'। गाने के वीडियो में एक कपल के मिलन और जुदाई की कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में रितेश पांडेय अपनी गर्लफ्रेंड की याद में डूबे नजर आते हैं। गाने में एक्टिंग भी र‍ितेश पांडेय ने खुद ही की है। दर्शक उनके इस नए अंदाज को देखकर हैरान हो जायेंगे। आपको बता दें इस गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। गाने का संगीत अशीष वर्मा का है। वहीं मोहित मौर्या ने इसका न‍िर्देशन किया है।