लाइव टीवी

Khesari ka Chhath Geet : देखें खेसारी लाल यादव का छठ गीत, घाट का मनोरम सीन मन कर देगा खुश

Updated Nov 13, 2020 | 08:27 IST |

लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का छपरा के घटिया ये आहे गाने को सुनकर छठी मइया की भक्ति में लीन होने के साथ छठ घाट के मनोरम दृश्य का आनंद लें।

Loading ...

लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के अब गिनती के दिन बचे हैं। ऐसे में पूरे देश में और खासकर यूपी, बिहार में छठ पूजा को लेकर छठी मइया के भक्तों की उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। इस महा पर्व पर छठ पूजा के गीतों का भी एक अलग महत्व होता है। छठ पूजा में आस्था रखने वाले लोगों और खासकर यूपी बिहार में छठी मइया के गीत खूब सुने जाते हैं। हम आपके लिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का पटना के घटिया ये आहे सुपरहिट छठ गीत लेकर आए हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी गंगा किनारे सूप लेकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी पहली बार छठ गीत में नजर आई हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के भक्तिमय अंदाज के साथ पटना का शानदार छठ घाट का दृश्य आपको माता की भक्ति में लीन कर देगा। वहीं गाने में छठ घाट पर सूर्य निकलने से पहले सूर्य की लालिमा का यह मनोरम दृश्य आपको मोहित करने वाला है। गाने को अब तक 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं पवन पांडे ने जबकि म्यूजिक आधिशक्ति फिल्म ने दिया है।