लाइव टीवी

Bhojpuri DJ song: भोजपुरी गाना अरे बाप रे बाप रिलीज, धुन सुनकर आप भी हो जाएंगे डांस करने पर मजबूर

Updated Sep 06, 2020 | 14:36 IST |

Bhojpuri SuperHit Song 2020: समर सिंह का नया गाना 'अरे बाप रे बाप' रिलीज हो गया है। गाने में टिक टॉक स्टार रहे शुभम जयकर और खुशबू गाजीपुर का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

Loading ...

समर सिंह भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर के साथ-साथ शानदार कलाकार भी हैं। समर सिंह को कई बार आपने उनके अपने ही गाए गाने में एक्टिंग करते भी देखा होगा। समर सिंह के इस नए गाने में एक नई जोड़ी दिखती हैं। इस जोड़ी का नाम है शुभम जयकरण और खुशबू गाजीपुर है जिन्हें आप लोग टिक टॉक स्टार के तौर पर जानते होंगे। ये दोनों ही बहुत फेमस है टिक टॉक स्टार रहे हैं। अभी हाल में ही समर सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है 'अरे बाप रे बाप' इस गाने में सुभम जयकर और खुशबू गाजीपुर का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। गाने को लिखा है यादव राज ने और आर्य म्यूजिक ने संगीत दिया है।