लाइव टीवी

Latest Bhojpuri Gaana: पत्नी के जिद से हार गए सिंगर गुजंन सिंह, देखें नया भोजपुरी गाना

Updated Jun 07, 2020 | 21:10 IST |

Latest Bhojpuri Gaana: गुंजन सिंह अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। अब उनका हालिया रिलीज नया गाना भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

Loading ...

Latest Bhojpuri Gaana: भोजपुरी गानों से लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर गुंजन सिंह के गाने काफी पॉपुलर होते हैं। अब हाल ही गुंजन सिंह एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'सोलह सौ के सड़िया'। गाने में गुंजन सिंह के साथ निशा सिंह भी हैं। पति-पत्नी के किरदार में दोनों ने शानदार एक्टिंग की है। वीडियो में निशा सिंह अपने पति से मायके जाने के लिए सोलह सौ की साड़ी खरीदने की जिद करती हैं, जिसपर गुंजन सिंह उन्हें अपनी मजबूरीयां बताते नजर आते हैं। हालांकि गाने के अंत में वो निशा सिंह को साड़ी के लिए पैसे दे देते हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल अमन सिंह ने लिखे हैं और संगीत रोशन सिंह का है। गाने को डायरेक्ट सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। हाल ही में आए इस गाने को अब तक 4,789,705 बार देखा जा चुका है।