लाइव टीवी

Bhopal: 1 साल तक देवर ने भाभी का किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लीक करने की दी धमकी

Updated Aug 21, 2020 | 10:24 IST

भोपाल के पिपलानी में एक शख्स ने अपनी ही भाभी का एक साल तक रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी भी दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
देवर ने एक साल तक किया भाभी का रेप

भोपाल : 33 वर्षीय एक विवाहित महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर ने उसके साथ करीब एक साथ तक रेप किया है। मामला पिपलानी एरिया का है। आरोपी ने पीड़िता की एक आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी और उसी के साथ उसे ब्लैकमेल कर रहा था कि अगल उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स्म पर लीक कर देगा। 

इसी डर के चलते महिला एक साल तक चुप रही और अन्याय सहती रही। पिपलानी के एसएचओ चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता पिपलानी की रहने वाली है। उसने अपने शिकायत में बताया है कि आरोपी उसका देवर उसी घर में रहता है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहती है। 

17 सितंबर 2019 को जब उसका पति घर से बाहर काम के सिलसिले में गया तो आरोपी ने उसके भोलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया।

एसएचओ रघुवंशी ने कहा कि जब पीड़िता ने उसे धमकाया कि वह पुलिस के पास जाकर उसकी शिकायत कर देगी इस पर आरोपी ने उसे कहा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है अगर उसने किसी के पास भी जाकर इस बारे में बताने की कोशिश की तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।

बदनामी के डर से महिला चुपचाप रही और अपने साथ हो रहे अन्याय को किसी से नहीं शेयर किया। एसएचओ ने कहा कि तब से ही वह लगातार उसके साथ रेप कर रहा है। कुछ दिनों पहले जब आरोपी अपने पैतृक घर गुना गया तो महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति से ये बात बताई। जिसके बाद वह अपने पति के साथ मिलकर पिपलानी थाने आई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।