लाइव टीवी

Bhopal Weather : भोपाल में गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, स्कूलों ने उठाए ये कदम

Updated Apr 06, 2022 | 18:29 IST

Bhopal Weather : जबलपुर के बाद अब भोपाल में भी तेज गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक स्कूल संचालित होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
भोपाल में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, पारा 44 डिग्री सेल्सियस
मुख्य बातें
  • भोपाल में गर्मी का प्रचंड प्रकोप, पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस तक
  • आज से स्कूल के घंटे घटाए गये, लू की चपेट में कई जिले
  • अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक स्कूल संचालित होंगे

Bhopal Weather : जबलपुर के बाद अब भोपाल में भी तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किया गया। राज्य की राजधानी में तापमान में लगातार वृद्धि को लेकर अभिभावकों की चिंताओं के बाद यह फैसला लिया गया है।

अभिभावक या तो स्कूलों को बंद करने या समय में कमी करने की मांग कर रहे थे। हालांकि परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी, इनके लिए समय परिवर्तन नहीं किया गया। भोपाल जिला के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। जिसके तहत कहा गया, "इस समय तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का समय हुआ निर्धारित

भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययन का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बता दें कि, भोपाल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और कई जिले भीषण लू की चपेट में आ गये हैं। ऐसे में राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई शहरों में स्कूल के घंटे घटा दिए गये हैं। यहां स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में बदली स्कूलों की टाइमिंग भोपाल और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में कई स्कूलों ने पहले ही राज्य में लू के कारण स्कूल का समय कम कर दिया है।

दो प्रमुख शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (एमडीआई) के अनुसार, भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो प्रमुख शहरों जबलपुर और ग्वालियर में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। एकमात्र क्षेत्र जहां मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था, इंदौर (39.9) और पचमढ़ी (36.5)। इन जिलों में लू का प्रकोप, सबसे अधिक तापमान राज्य में सबसे अधिक तापमान खरगोन जिले में 44 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद खंडवा में 43.5 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, सागर, सतना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, राजगढ़, खरगोन नौगांव और राज्य के कुछ और हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।