लाइव टीवी

Bhopal: MP सीएम शिवराज के बाद कैबिनेट में एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी संक्रमित

Updated Jul 29, 2020 | 07:33 IST

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
एमपी के कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट में सीएम शिवराज के बाद अब मंत्री तुलसीराम सिलावट कोरोना पॉजिटिव
  • सीएम के अलावा कैबिनेट के अब तक दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं
  • तुलसीराम सिलावट की पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद कैबिनेट में भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा था। अब खबर है कि कैबिनेट में एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी भी संक्रमित बताई जा रही है। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- कोई लक्षण ना होने पर भी मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर मैंने #COVID टेस्ट करवाया था। मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मुझे विश्वास है आप सबकी शुभ कामनाओं से हम कोरोना को हराएंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे। मेरे साथियों से आग्रह है वे भी टेस्ट करवाए।

उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए ये लिखा था कि डॉक्टर्स के निर्देश पर हम लोग होम क्वारनटाइन हो रहें हैं। मुझसे निकट संपर्क में रहने वाले लोग भी क्वारनटाइन हो रहें हैं। चिकित्सकीय परामर्श, इम्यूनिटी बढाने वाली औषधियां, योग, प्राणायाम व्यायाम और आत्मबल ही #covid का उपचार है। हम इसे जरूर हराएंगे।

अपने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देने के बाद उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने के लिए लोग कामना करने लगे। उनको फॉलोवर्स लगातार उनके ठीक होने को लेकर उन्हें कमेंट कर रहे हैं। सीएम शुवराज सिंह चौहान ने भी खुद उनके स्वास्थ्य सुधार की कामना करते हुए लिखा कि 'मैं आपके और आपकी धर्मपत्नी के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।'

मंगलवार को हुई वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में तुलसीराम सिलावट इंदौर से शामिल हुए थे। बता दें कि अब तक शिवराज कैबिनेट में खुद सीएम के अलावा दो अन्य कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया और अब तुलसीराम सिलावट संक्रमित हो चुके हैं। इस खबर के बाद अब मध्य प्रदेश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों पर भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।