लाइव टीवी

Special Trains : मुंबई से गोरखपुर, पटना, दरभंगा और पुणे से दानापुर के लिए एडिशनल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Updated Apr 06, 2021 | 16:31 IST

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, पटना, दरभंगा और पुणे से दानापुर तक चलने वाली अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की।

Loading ...
अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

मुंबई : बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, पटना, दरभंगा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साथ ही पुणे से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

01053 स्पेशल ट्रेन 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अप्रैल 2021 और 20 अप्रैल 2021 को चलेगी, तीसरे दिन 2 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 01054 स्पेशल ट्रेन 16.05 बजे 15 अप्रैल 2021 और 22 अप्रैल 2021 को चलेगी। दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23.45 बजे पहुंचेगी। कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छोकी, वाराणसी, मऊ, बेल्थारा रोड, भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों पर रूकेगी। 

मुंबई पटना स्पेशल ट्रेन

01091 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल 2021, 15 अप्रैल 2021 और 19 अप्रैल 2021 को 11.05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलेगी और दूसरे दिन 14.30 बजे पटना पहुचेगी। 01092 स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल 2021, 16 अप्रैल 2021 और 20 अप्रैल 2021 को 16.20 बजे पटना से चलेगी  और दूसरे दिन 23.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छोकी, पं। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रूकेगी।

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन

01401 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 09 अप्रैल 2021, 11 अप्रैल 2021, 16 अप्रैल 2021 और 18 अप्रैल 2021 को 16.15 बजे पुणे से चेलगी दूसरे दिन 23.45 दानापुर पहुंचेगी। 01402 स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल, 13 अप्रैल 18 अप्रैल और 20 अप्रैल 2021 को दानापुर से चलेगी और दूसरे दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। दाउद कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छोकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रूकेगी।

मुंबई-दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल

01097 सुपरफास्ट स्पेशल 12 अप्रैल 2021 और 19 अप्रैल 2021 को 08.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन 16.10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 01098 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल 2021 और 20 अप्रैल 2021 को 19.20 बजे दरभंगा से चलेगी और तीसरे दिन 05.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।  कल्याण, इगतपुरी (केवल 01097 के लिए), नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छोकी, पं। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर रूकेगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।