Bank Holidays in October 2022: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अगले महीने कुल 21 दिन बंद हैं बैंक (Pic: iStock)
मुख्य बातें
- आपको रहते बैंक के सभी काम निपटा लेने चाहिए।
- अक्टूबर महीने में पांच रविवार हैं।
- अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर देश में राष्ट्रीय पर्व है।
Bank Holidays in October 2022: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है और आप उसे अगले महीने तक के लिए टालने का विचार कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर 2022 में बैंक एक-दो नहीं, बल्कि कुल 21 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती के साथ-साथ दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और अन्य त्योहारों के अवसर पर छुट्टी है। त्योहारों के साथ अगर दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 21 हो जाती हैं।
यहां देखें बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List)
| तारीख | राज्य | अवसर |
| 1 अक्टूबर 2022 | गंगटोक | बैंकों का अर्धवार्षिक लेखाबंदी |
| 2 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 3 अक्टूबर 2022 | अगरतला, इंफाल, कोलकाता, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर और रांची | दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) |
| 4 अक्टूबर 2022 | अगरतला, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलुरु, भुवनेश्वर, रांची, लखनऊ और शिलांग | दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव |
| 5 अक्टूबर 2022 | इंफाल के अलावा सभी राज्य | दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव |
| 6 अक्टूबर 2022 | गंगटोक | दुर्गा पूजा (दसैन) |
| 7 अक्टूबर 2022 | गंगटोक | दुर्गा पूजा (दसैन) |
| 8 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार, मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद जयंती) |
| 9 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 13 अक्टूबर 2022 | शिमला | करवा चौथ |
| 14 अक्टूबर 2022 | जम्मू और श्रीनगर | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार |
| 16 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 18 अक्टूबर 2022 | गुवाहाटी | कटि बिहु |
| 22 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
| 23 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 24 अक्टूबर 2022 | इंफाल, गंगटोक और हैदराबाद के अलावा सभी राज्य | काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी |
| 25 अक्टूबर 2022 | इंफाल, गंगटोक, जयपुर और हैदराबाद | लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा |
| 26 अक्टूबर 2022 | अहमदाबाद, कानपुर, गंगटोक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, बंगलुरु, बेलापुर, मुंबई, लखनऊ, श्रीनगर और शिमला | गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस |
| 27 अक्टूबर 2022 | इंफाल, कानपुर, गंगटोक और लखनऊ | भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चककौबा |
| 30 अक्टूबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 31 अक्टूबर 2022 | अहमदाबाद, पटना और रांची | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा |
(स्रोत: RBI)