लाइव टीवी

Gold Price Today 15 October: लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में गिरावट, खरीदने का बेहतरीन मौका, जानिए ताजा रेट्स

Updated Oct 15, 2020 | 18:10 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 15 अक्टूबर 2020 : लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई
  • वायदा कारोबार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई
  • अंतररष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट हुई

Gold/Silver price today, 15 October 2020 : लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 32 रुपए घटकर 51,503 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 51,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 626 रुपए गिकर 62,410 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को यह 63,036 रुपए प्रति किलो बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी क्रमशः 1,901 डॉलर प्रति औंस और  24.18 प्रति औंस की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट मजबूत डॉलर के दबाव से हुआ, क्योंकि निवेशकों ने डॉलर को सुरक्षित खरीद के तौर पर लिया। उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोनेकी कीमत में बढोतरी हुई जबकि चांदी की कीमत में गिरावट हुई। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा महंगा हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 36 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 50663 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 571 रुपए लुढ़क कर 60159 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  50660 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46410 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50663 रुपए
सोना 995(23 कैरेट)  50460 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46407 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37997 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29638 रुपए
चांदी 999 60159 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 49,550 रुपए  50,550 रुपए
दिल्ली 49,260 रुपए 53,740 रुपए
कोलकाता 49,740 रुपए 52,760 रुपए
चेन्नई 48,350 रुपए 52,750 रुपए
लखनऊ 49,260 रुपए 53,740 रुपए
पटना 49,550 रुपए 50,550 रुपए
अहमदाबाद 49,700 रुपए 51,100 रुपए
सूरत 49,700 रुपए 51,100 रुपए
बड़ौदा 49,700 रुपए 51,100 रुपए
जयपुर 49,260 रुपए  53,740 रुपए
नागपुर 49,550 रुपए 50,550 रुपए
नासिक 49,550 रुपए 50,550 रुपए
पुणे 49,550 रुपए 50,550 रुपए
चंडीगढ़ 49,100 रुपए 52,100 रुपए
भूवनेश्वर 48,350 रुपए 52,750 रुपए
बेंगलुरु 47,650 रुपए 51,980 रुपए
हैदराबाद 48,350 रुपए 52,750 रुपए
कोयंबटूर 48,350 रुपए 52,750 रुपए
  चांदी का भाव 61000 रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना भाव 25 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी भाव 600 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी लिए रहा। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51,800, नीचे में 51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 59,950 एवं नीचे में 59,800 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कीमती धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 51,700 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 59,900 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 0.29% की गिरावट होकर 50,395 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 147 रुपए यानी 0.29% घटकर 50,395 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 14,692 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.36% घटकर 1,900.50 डालर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को कारोबारियों अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे चांदी वायदा कीमत 632 रुपए की गिरावट के साथ 60,971 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 632 रुपए यानी 1.03% की गिरावट के साथ 60,971 रुपए प्रति किलो रह गया। इसमें 15,434 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86% की गिरावट के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।