लाइव टीवी

Gold Price Today 07 October: सोना लुढ़का, चांदी और चमकी, जानिए अपने शहर के 22, 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Oct 07, 2020 | 18:54 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 07 अक्टूबर 2020 :  सोना के भाव में गिरावट हुई जबकि चांदी की कीमत फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना लुढ़का, चांदी और चढ़ी

Gold/Silver price today, 07 October 2020 : बुधवार को सोने और चांदी के भाव में फिर बदलाव हुए हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 694 रुपए घटकर 51,215 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को यह 51,909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 126 बढ़कर 63,427 रुपए किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को यह 63,301 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस के लाभ के साथ कारोबार कर रहा था और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। लेकिन 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना थोड़ा सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 757 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 51044 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2240 रुपए गिरकर 58872 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50290 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46060 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

सोना शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50287 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50086 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46063 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37715 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29418 रुपए
चांदी 999 58872 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
मुंबई 49,400 रुपए 50,400 रुपए
दिल्ली 48,900 रुपए 53,860 रुपए
कोलकाता 49,470 रुपए 52,380 रुपए
चेन्नई 48,050 रुपए 52,410 रुपए
लखनऊ 48,900 रुपए  52,860 रुपए
पटना 49,400 रुपए 50,400 रुपए
सूरत 49,130 रुपए 51,530 रुपए
बड़ौदा 49,130 रुपए 51,530 रुपए
अहमदाबाद 49,130 रुपए 51,530 रुपए
जयपुर 48,900 रुपए  53,860 रुपए
पुणे 49,400 रुपए 50,400 रुपए
नासिक 49,400 रुपए 50,400 रुपए
नागपुर 49,400 रुपए 50,400 रुपए
चंडीगढ़ 48,200 रुपए 51,000 रुपए
भूवनेश्वर 48,050 रुपए 52,410 रुपए
कोयंबटूर 48,050 रुपए 52,410 रुपए
बेंगलुरु 47,380 रुपए 51,680 रुपए
हैदराबाद 48,050 रुपए 52,410 रुपए
  चांदी का भाव 60200 रुपए

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51300, नीचे में 51200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 59000 एवं नीचे में 58800 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51275 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 58850 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 700 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना बुधवार को 0.76% की गिरावट के साथ 50,140 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 386 रुपए यानी 0.76% की गिरावट के साथ 50,140 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,129 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के फरवरी 2021 के माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 530 रुपए यानी 1.04% की गिरावट के साथ 50,319 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 729 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.68% घटकर 1,895.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार को 546 रुपए की गिरावट के साथ 60,025 रुपए किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 546 रुपए यानी 0.9% की गिरावट के साथ 60,025 रुपए किलो रह गई। इसमें 16,404 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.51% की गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।