लाइव टीवी

देश और दुनिया में ये हैं सबसे अधिक महंगे शहर, भारत में मुंबई सबसे आगे, जानिए सस्ता कौन

Updated Jun 10, 2020 | 10:45 IST

Most expensive cities : कोरोना वायरस से दुनिया तबाह है जानिए इस हालात में प्रवासियों के लिए देश और दुनिया में कौन सा शहर सबसे महंगा और कौन सस्ता है।

Loading ...
मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर
मुख्य बातें
  • देश और दुनिया में कौन प्रवासियों के रहने के लिए कितना खर्चीला है इस पर सर्वे किया गया है
  • सर्वे के मुताबिक भारत में सबसे महंगा मुंबई पाया गया
  • ग्लोबल स्तर पर भी सर्वे किया गया है कि कौन शहर सबसे महंगा है

नई दिल्ली : कोरोना वायरस ने दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाला है। बदली हुई परिस्थिति में देश और दुनिया का क्या हाल है। कौन से शहर रहने के लिहाज से कितना सस्ता है। कौन अब भी बहुत महंगा है। इस पर एक सर्वे किया गया है। भारत में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, रहने में होने वाले खर्च के लिहाज से देश का सबसे महंगा शहर है। प्रवासियों यानी विदेशियों के लिए यह शहर सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। 

मर्सर के वर्ष 2020- कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के मुताबिक, दुनिया में प्रवासियों के लिए मुंबई 60वां सबसे महंगा शहर है, जबकि एशिया में यह 19वें स्थान पर है। 

सर्वे के मुताबिक भारत के सबसे महंगे शहर

  1. भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है, दुनिया में 60वां महंगा शहर
  2. नई दिल्ली देश का दूसरा सबसे महंगा शहर और दुनिया में 101वां महंगा शहर
  3. चेन्नई देश का तीसरा सबसे महंगा शहर और विश्व स्तर पर 143वां महंगा शहर
  4. बेंगलुरु देश का चौथा सबसे महंगा शहर और विश्व स्तर पर 171वां महंगा शहर
  5. कोलकाता देश का पांचवां सबसे महंगा शहर और दुनिया मे 185वां महंगा शहर
  6. कोलकाता देश का सबसे सस्ता महानगर है

भारतीय शहरों महंगाई की रैंकिंग में 4 स्थानों की लगाई छलांग

कुल मिलाकर, सर्वे में शामिल सभी भारतीय शहरों ने कम से कम 4 स्थानों ने अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई है, जिसमें नई दिल्ली सर्वाधिक वृद्धि के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गया है और प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की टॉप 100 लिस्ट से बहुत कम के अंतर से ही रह गया है।

सर्वे के मुताबिक दुनिया के सबसे महंगे शहर

  1. ग्लोबल रैंकिंग में हांगकांग सबसे ऊपर
  2. तुर्कमेनिस्तान का अश्गाबात दूसरे स्थान पर
  3.  जापान का टोक्यो तीसरे स्थान पर
  4. स्विटजरलैंड के ज्यूरिख चौथे स्थान पर
  5. सिंगापुर पिछले साल से दो स्थान नीचे 5वें स्थान पर
  6. संयुक्त राज्य अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर छठे स्थान पर
  7. चीन का शंघाई सातवें स्थान पर
  8. स्विट्जरलैंड का बर्न आठवें स्थान पर
  9. स्विट्जरलैंड का जिनेवा नौवें स्थान पर
  10. चीन का बीजिंग 10वें स्थान पर

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।