लाइव टीवी

Chandigarh Covid Alert: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट, जारी की नई एडवाइजरी

Updated Jun 13, 2022 | 23:04 IST

Chandigarh Covid Alert: शहर में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट किया है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कोरोना के लिए जारी एडवाइजरी में लोगों को पब्लिक प्लेस में मास्क लगाने की सलाह दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कोविड पर चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ शहर में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
  • प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी कर लोगों को किया अलर्ट
  • लोगों को दी गई भीड़ से दूर रहने और मास्‍क लगाने की सलाह

Chandigarh Covid Alert: चौथी लहर के अंदेशे के बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है। इन राज्‍यों में चंडीगढ़ भी शामिल हो गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए फिर से एक नई एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कोरोना के लिए जारी एडवाइजरी में लोगों को पब्लिक प्लेस में मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजिनक स्थानों पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी इस एडवाइजरी में क्या करें और क्या न करें को लेकर भी जानकारी दी है।

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, लोगों से अपील की गई है कि, वे अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए हमेशा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें। छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या दुपट्टे से ढकें और तभी खांसें। साथ ही इसे इस्तेमाल के तुरंत बाद इस्तेमाल किए गए टिशू को बंद डिब्बे में फेंक दें। साथ ही लोगों से कहा गया है कि, वे भीड़भाड़ वाली जगहों और बंद जगहों से जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बार-बार हाथ धोते रहें और साबुन और पानी के अलावा सेनिटाइजर से भी हाथ साफ करें। लोगों से कहा गया है कि, यदि आप अस्वस्थ महसूस करते हैं, आपको बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी है तो डॉक्टर को दिखाएं। कोरोना के लक्षण मिलने पर कोविड हेल्पलाइन नंबरों 1075 और 9779558282 पर कॉल करने का निर्देश दिया गया है।

शहर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

चंडीगढ़ में कोरोना केस जून माह में तेजी से बढ़ रहा है। दो कोरोना मरीज पीजीआई में वेंटिलेटर पर पहुंच गए हैं। इस समय पीजीआई में ही ऑक्सीजन सपोर्ट बेड पर कोरोना के 6 मरीज हैं। वहीं जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 में 3-3 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट बेड पर हैं। शहर के अंदर रविवार को 46 नए संक्रमित मरीज मिले। जून के सिर्फ 12 दिनों में 296 नए संक्रमित मरीज मिल गए हैं।