लाइव टीवी

Chandigarh Police News: चंडीगढ़ शर्मसार, घर में जबरन घुसे आठ बदमाश, भाइयों को पीटकर बहन से की अभद्रता

Updated May 25, 2022 | 15:03 IST

Chandigarh Police News: चंडीगढ़ जैसे मॉर्डन शहर से खुलेआम गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक घर में आठ लोग जबरन घुस गए। जिसके बाद उन्होंने घर में मौदूज महिला से छेड़छाड़ की और भाइयों की पिटाई भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
घर में जबरन घुसे कर महिला से अभद्रता
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ में हुई बेहद शर्मनाक घटना
  • जबरन घर में घुसे नशे में धुत्त आठ लोग
  • घर में महिला को छेड़ा, भाइयों को पीटा

Chandigarh Police News: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ एक मॉडर्न शहरों में माना जाता है। जहां पुलिस व्यवस्था भी काफी सख्त बताई जाती है। लेकिन जो मामला चंडीगढ़ से सामने आया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चंडीगढ़ के एक घर में करीब आठ लोग शराब के नशे में हथियार और लाठी-डंडों के साथ एक घर में जबरन घुस गए। वहां आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ की, जब उसके भाइयों ने टोका तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा। आरोपियों के जाने के बाद दोनों भाइयों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सोमवार रात का है। शराब के नशे में धुत्त करीब आठ लोग एक घर में घुस गए और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद महिला को गलत ढंग से छेड़ा और स्पर्श किया। जब महिला के दो भाइयों ने इस बात को विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से इतना पीटा की बुरी तरह घायल हो गए। आरोपियों के जाने के बाद दोनों तो सीएएमसीएच-16 अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की है। 

3 आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस का कहना है कि, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों में तीन लोगों की पहचान की गई है। इनका नाम साबू, मोहित और गुज्जर उर्फ रोहित बताया जा रहा है। तीनों लोगों अपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस इन तीनों के अलावा अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने सेक्टर 11 थाने में महिला का बयान दर्ज कराया है और उसके भाइयों के साथ हुई मारपीट को देखते हुए भी कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ लेकिन जल्द ही सभी को दबोच लिया जाएगा।