लाइव टीवी

Double Murder: लुधियाना में डबल मर्डर, नीचे परिवार समेत रहा था बेटा, ऊपर माता-पिता की हत्या

Updated May 25, 2022 | 21:30 IST

Double Murder: पंजाब के लुधियाना शहर में हुए डबल मर्डर ने सनसनी मचा दी है। लुधियाना में एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट
मुख्य बातें
  • डबल मर्डर से दहला लुधियाना
  • घर में बुजुर्ग दंपति की हत्या
  • नीचे फ्लोर पर सो रहे थे बच्चे

Double Murder: लुधियाना में बुजुर्ग दंपत्ति के डबल मर्डर से पूरे शहर में सनसनी मची है। जिनकी हत्या हुई उनकी पहचान एयरफोर्स रिटायर्ड अधिकारी भूपिंदर सिंह और पत्नी सुषपिंदर कौर के रूप में हुई है। भूपिंदर रिटायरमेंट के बाद एक स्कूल भी चलाते थे। चौंकाने वाली बात ये है कि, वारदात घर की ऊपर वाली मंजिल में हुई जबकि नीचे वाली मंजिल में उनका बेटा मनी ग्रेवाल अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। सुबह उठकर इस हत्या का पता चला तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों की लाशें घर के थर्ड फ्लोर पर अलग-अलग जगहों पर पड़ी मिली है। इसके साथ ही फ्लोर पर रखी अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीव फुटेज भी मिली है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर इनका पता निकाल रही है। शहर में डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का वारदात की जानकारी ली। 

पोते ने देखे सबसे पहले शव

बुधवार सुबह हत्या का खुलासा उस समय हुआ जब बुजुर्ग दंपत्ति का पोता उठकर तीसरी मंजिल पर गया। जहां उसने अपने दादाजी को ड्राइंग रूम में पड़ा देखा तो चिल्लाकर अपने पिता को बताया। मनी ग्रेवाल बेटे की बात सुनकर भागते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचा तो देखा उसके पिता ड्राइंग रूम में और माता कमरे के बेड पर बेसुध पड़ी थीं। तुरंत जब स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया तो दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, पुलिस को घर में लगे सीसीटीव कैमरों के डीवीआर गायब मिले हैं। मौका ए वारदात से भूपिंदर सिंह और हत्यारों के बीच कोई हाथापाई या धक्कामुक्की का कोई निशान नहीं मिला है। हत्यारे घर में कैसे पहुंचे, इसका पता पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि, इस हत्या के पीछे कोई जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस का दावा है कि, जल्द मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।