लाइव टीवी

विराट कोहली पर फिलहाल लागू नहीं होगा ये अहम नियम, पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुस्कुराते हुए दी छूट

Updated Jun 06, 2021 | 09:29 IST

Anushka Sharma on Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को फिलहाल एक अहम नियम से छूट दे दी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर कर इस बारे में बताया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है
  • फोटो में अनुष्का मुस्कुराते हुए दिख रही हैं
  • एक्ट्रेस ने साथ ही कोहली पर कमेंट किया है

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ इन दिनों इंग्लैंड के साउथैम्पटन में हैं। साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में 18 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जाएगा। यहां आने के बाद खिलाड़ियों और उनके परिवार के लोगों को क्वारंटीन हैं। हाल ही में अनुष्का ने एजेस बाउल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। यह फोटो जमकर सोशल मीडिया पर छाई है। उनकी तस्वीर पर 25 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

कोहली पर फिलहाल लागू नहीं होगा ये नियम

अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड पहुंचने के बाद पति विराट कोहली को एक अहम नियम से छूट दी है। उनका कहना है कि काम घर पर ना लाने वाली बात अभी कोहली पर लागू नहीं है। अनुष्का ने अपनी तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, 'काम को घर मत लाओ का नियम फिलहाल कुछ समय के लिए विराट पर नियम लागू नहीं होगा।' फोटो में अनुष्का के बैकग्राउंड में एजेस बाउल नजर आ रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले कोहली ने भी  एजेस बाउल स्टेडियम से अपनी तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने फोटो पर हार्ट-आई इमोजी बनाई थी।

गौरतलब है कि अनुष्का पति विराट के साथ कई टूर पर गई हैं। हालांकि, यह पहली मर्तबा है जब अनुष्का और विराट बेट के साथ विदेशी दौरे पर गए हैं। दोनों ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों इसी साल जनवरी में बेटी वामिका माता-पिता बने हैं। अनुष्का और विराट ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। वहीं, अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात  करें तो एक्ट्र्रेस आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल