लाइव टीवी

धोनी और प्रिटी जिंटा की फोटो शेयर करके भज्जी ने कोरोना वायरस से लड़ने का मंत्र दिया

Updated Mar 18, 2020 | 12:35 IST

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को कोरोना वायरस से लड़ने का मंत्र दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
MS Dhoni with Harbhajan Singh
मुख्य बातें
  • हरभजन सिंह ने दिया कोरोना वायरस से लड़ने का मंत्र
  • धोनी और प्रिटी जिंटा की पुरानी आईपीएल फोटो को बनाया जरिया
  • क्रिकेट जगत पर भी कोरोना वायरस का गहरा असर पड़ा है

बेशक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और हरभजन सिंह को उन्हीं की कप्तानी में खेलना है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच आज भी दोस्ती अच्छी है, शायद यही वजह है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए फैंस को मंत्र देते हुए भज्जी ने धोनी और किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रिटी जिंटा की एक पुरानी तस्वीर का सहारा लिया है।

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है और अब तक भारत अन्य देशों के मुकाबले इस जंग में सबसे आगे नजर आ रहा है। भारत में अब तक कोरोना के मामले 150 के आंकड़े से भी नीचे दर्ज हुए हैं। इसकी कई वजह रही हैं और दुनिया भर में इनकी तारीफ भी की जा रही है। इसी बीच भारत से संबंधित एक और ऐसी चीज रही है जिसको दुनिया भर में खूब लोकप्रियता और प्रचार मिला है, और वो है 'नमस्ते'।

दुनिया के तमाम शीर्ष नेताओं ने हाथ मिलाने व गले मिलने को छोड़कर नमस्ते करने को सबसे बेहतर विकल्प समझा है। हरभजन सिंह ने भी फैंस को कोरोना से लड़ने का यही मंत्र दिया है। उन्होंने फैंस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए थोड़े मजाकिया अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर का सहारा लिया है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, एक में धोनी किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में भज्जी प्रिटी जिंटा को नमस्ते करते दिख रहे हैं।

जाहिर तौर पर नमस्ते एक ऐसा तरीका है जिससे आप दूसरे से हाथ मिलाए या गले मिले बिना सम्मान दे सकते हैं। कोरोना वायरस से जंग में ये एक कारगर तरीका साबित हो रहा है क्योंकि इसका संक्रमण शरीर के अंदर सबसे ज्यादा हाथों के जरिए होता है, जब कोई उन्हीं हाथों को अपने चेहरे या मुंह पर लगाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल