लाइव टीवी

वसीम जाफर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-इतने लाख कमाकर रांची में बसना चाहते थे एमएस धोनी

wasim-jaffer-dhoni
Updated Mar 29, 2020 | 22:24 IST

टीम इंडिया के पू्र्व ओपनर वसीम जाफर ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में धोनी कितने पैसे कमाना चाहते थे।

Loading ...
wasim-jaffer-dhoniwasim-jaffer-dhoni
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
wasim-jaffer-dhoni

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे। यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर ने किया।

धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते हैं। जाफर ने कहा कि धोनी से एक बार उन से कहा था कि वह 'क्रिकेट खेलकर 30 लाख रुपये कमाना चाहते हैं।'

जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेलकर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।'

मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही। प्रशंसक ने उनसे धोनी से जुड़ी याद साझा करने को कहा था। पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बहुत कम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल