लाइव टीवी

Zimbabwe squad for T20 World Cup 2022: जिंबाब्वे ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया

Updated Sep 15, 2022 | 23:10 IST

Zimbabwe squad for T20 World Cup 2022: जिंबाब्वे क्रिकेट ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आइए यहां देखिए उनकी पूरी टीम।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
टी20 विश्व कप 2022 के लिए जिंबाब्वे क्रिकेट टीम
मुख्य बातें
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2022
  • जिंबाब्वे की टी20 विश्व कप टीम का हुआ ऐलान
  • क्रेग इरविन को सौंपी गई टीम की कमान

जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए जिंबाब्वे ने जो टीम घोषित की है उसके कप्तान एर्विन क्रेग होंगे।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए घोषित जिंबाब्वे की इस टीम में रयान बर्ल सबसे खास खिलाड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं। जबकि रेजिस चकाब्वा टीम के दूसरे बड़े स्टार खिलाड़ी रहेंगे। कप्तान के अलावा बल्लेबाज सिकंदर रजा और गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी निगाहें टिकी रहेंगी।

टी20 विश्व कप 2022 के लिए जिंबाब्वे की टीम

क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकबवा , तेंदई चटारा , ब्रैडली इवांस , ल्यूक जोंगवे , क्लाइव मदांडे , वेस्ली मधेवेरे , वेलिंगटन मसाकाद्जा , टोनी मुन्योंगा , ब्लेसिंग मुजरबानी , रिचर्ड नगारवा , सिकंदर रजा , मिल्टन शुम्बा और सीन विलियम्स।

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट

तनाका चिवंगा , इनोसेंट कैया , केविन कसुजा , तदीवानाशे मारुमनी , विक्टर न्युची।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल