लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs Australia 3rd T20 Live Score IND vs AUS t20 live cricket score online Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad
Live Blog

IND vs AUS 3rd T20I Highlights: कोहली-सूर्या के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

Updated Sep 25, 2022 | 11:05 PM IST

India vs Australia 3rd T20I Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 जीता। रोहित ब्रिगेड को 187 रन का बड़ा टारगेट मिला था।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP, File Image
India vs Australia T20 Highlights

भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णयाक टी20 मुकाबले में 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 187 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली (63) और सूर्यकुमार यादव (69) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। 

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। डेनियल सैम्स ने पहले ओवर में ओपनर केएल राहुल (4 गेंदों में 1) को आउट कर दिया। राहुल ने विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए। रोहित को चौथे ओवर में पैट कमिंस ने सैम्स के हाथों लपकवाया।

कोहली-सूर्या की दमदार साझेदारी

30 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने बेखौफ अंदाज में कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। कोहली और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की दमदार साझेदारी की। यह पार्टनरशिप 14वें ओवर में सूर्यकुमार के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें जोश हेजलवुड ने आरोन फिंच को कैच कराया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों का सामना करने के बाद 69 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पापी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े।

हार्दिक पांड्या ने लगाया विजयी चौका

कोहली ने हार्दिक पांड्या के संग चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। लग रहा था कि दोनों टीम को जिताकर लौटेंगे लेकिन कोहली को अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर सैम्स ने पवेलियन भेजा दिया। कोहली ने फिंच को कैच थमाने से पहले 48 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 63 रन बनाए। कोहली के जाने के बाद दिनेश कार्तिक ने एक रन बनाया और हार्दिक पांड्या ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। हार्दिक 16 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया। 

ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी शुरुआत की, जिसमें कैमरन ग्रीन की अहम भूमिका रही। ग्री कप्तान आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। फिंच चौथे ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बने। उन्होंने हार्दिक पांड्या को कैच थमाया। फिंच 6 गेंदों में 1 चौके जरिए 7 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका ग्रीन के रूप में लगा, जो पांचवें ओवर में आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 21 गेंदों में 7 चौकों और 3 छककों की बदौलत 52 रन की तूफानी पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर नाकाम रहे और आठवें ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में महज 6 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका लगाया। 

डेविड-सैम्स ने की अहम साझेदारी

स्टीव स्मिथ ने भी सस्ते में अपना विकेट गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका ठोका। स्मिथ को चहल ने 10वें ओवर में स्टंप आउट कराया। अक्षर ने 14वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने पहली गेंद पर जोश इंग्लिस को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन जुटाए। इंग्लिश ने पांचवें विकेट के लिए टिम डेविड के साथ 31 रन की साझेदारी की।

अक्षर ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड को कॉट एंड बोल्ड किया, जो 3 गेंदों में केवल 1 रन बना पाए। यहां से डेविड और डेनियल सैम्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 68 रन की अहम पार्टनरशिप की। डेविड को अंतिम ओवर में हर्षल पटेल ने रोहित के हाथों लपकवाया। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 54 रन की पारी खेली। डेनियल सैम्स 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

India vs Australia 3rd T20I Playing 11

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युचवेंद्र चहल।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्‍तान), कैमरन ग्रीन, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मैथ्‍यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

Sep 25, 2022  |  10:47 PM (IST)
भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने तीसरे टी20 6 विकेट से जीत लिया है। सैम्स द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में भारत को 11 रन की जरूरत थी। विराट कोहली ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया और दूसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर पर फिंच को कैच थमा बैठे। उन्होंने 48 गेंदों में 63 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला और हार्दिक पांड्या ने पांचवीं गेंद पर विजयी चौका ठोका।

19.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/4, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन।
 

Sep 25, 2022  |  10:30 PM (IST)
भारत को 11 रन की दरकार

IND vs AUS T20 Live Score: हेजलवुड ने 19वें ओवर में 10 रन खर्च किए। हार्दिक ने पहली गेंद पर सिक्स मारा। भारत को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 11 रन चाहिए।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 176/3, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 57* और हार्दिक पांड्या 21* क्रीज पर हैं। 

Sep 25, 2022  |  10:24 PM (IST)
भारत को 21 रन की जरूरत

IND vs AUS T20 Live Score: कमिंस ने 18वें ओवर में 11 रन दिए, जिसमें 2 वाइड भी हैं। हार्दिक ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रन चाहिए।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 166/3, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 54* और हार्दिक पांड्या 14* क्रीज पर हैं। 

Sep 25, 2022  |  10:17 PM (IST)
भारत को 32 रन की दरकार

IND vs AUS T20 Live Score: सैम्स ने 17वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। हार्दिक ने पांच और कोहली ने एक रन जुटाया भारत को 18 गेंदों में 32 रन की जरूरत है।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155/3, वाइड-4, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 51* और हार्दिक पांड्या 8* क्रीज पर हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  10:10 PM (IST)
विराट कोहली जमाई फिफ्टी

IND vs AUS T20 Live Score: कोहली ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। कोहली के टी20 अंतररराष्ट्रीय करियर का यह 33वां अर्धशतक है। भारत को अब चार ओवर में 39 रन की दरकार है।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/3, वाइड-3, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 50* और हार्दिक पांड्या 3* क्रीज पर हैं। 
 

Sep 25, 2022  |  10:03 PM (IST)
सूर्याकुमार बने हेजलवुड का शिकार

IND vs AUS T20 Live Score: भारत का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिरा है, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्याकुमार ने 36 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 5 सिक्स जड़े। उन्हें हेजलवुड ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर आरोन फिंच को कैच थमाया। सूर्याकुमार ने तीसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 104 की साझेदारी की। 
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/3, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 40* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं। 
 

Sep 25, 2022  |  09:55 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

IND vs AUS T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी सिक्स लगाया। सूर्यकुमार का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह सातवां पचासा है।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 39* और सूर्यकुमार यादव 58* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:54 PM (IST)
ग्रीन ने किफायती ओवर डाला

IND vs AUS T20 Live Score: ग्रीन ने 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 र दिए। कोहली और सूर्यकुमार ने 2-2 रन जुटाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 38* और सूर्यकुमार यादव 44* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:50 PM (IST)
पैट कमिंस ने खर्च किए 12 रन

IND vs AUS T20 Live Score: पैट कमिंस ने 11वें ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें 11 रन सूर्यकुमार ने बनाए। सूर्याकुमार ने आखिरी गेंद पर बैकफुट पर जाकर पुल किया और स्क्वेयर लेग की दिशा में सिक्स लगाया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 36* और सूर्यकुमार यादव 42* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:38 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने लगाया सिक्स

IND vs AUS T20 Live Score: सैम्स ने 10वें ओवर में 10 रन दिए। सूर्यकुमार ने सिक्स समेत 8 रन जुटाए। कोहली ने दौड़कर 2 रन बनाए।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 35* और सूर्यकुमार यादव 31* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:31 PM (IST)
सूर्यकुमार ने ठोके दो चौके

IND vs AUS T20 Live Score: सूर्यकुमार ने आठवां ओवर करने आए मैक्सवेल के विरुद्ध अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके ठोके।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 26* और सूर्यकुमार यादव 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:27 PM (IST)
एडम जंपा ने अच्छा ओवर निकाला

IND vs AUS T20 Live Score: जंपा ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5 रन दिए। कोहली ने तीन और सूर्यकुमार ने 2 सिंगल लिए।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 25* और सूर्यकुमार यादव 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:24 PM (IST)
भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट

IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने पावर प्ले में पचासा कंप्लीट कर लिया। कोहली ने छठा ओवर करने आए हेजलवुड के खिलाफ दो शानदार शॉट लगाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का ठोका और चौथी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर की तरफ चौका मारा।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 22* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Sep 25, 2022  |  09:20 PM (IST)
पांचवें ओवर से आए 5 रन

IND vs AUS T20 Live Score: कैमरन ग्रीन ने पांचवें ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने पहली गेंद पर कवर प्‍वाइंट की दिशा में चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। 
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 11* और सूर्यकुमार यादव 4* क्रीज पर हैं। 

Sep 25, 2022  |  09:19 PM (IST)
बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित

IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है। रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने अपने जाल में फंसा लिया। रोहित चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पुल करना चाहते थे मगर  डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सैम्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 17 रन की पारी खेली।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 6* और सूर्यकुमार यादव 4* क्रीज पर हैं। 

Sep 25, 2022  |  09:09 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जड़ा सिक्स

IND vs AUS T20 Live Score: जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें लेग बाई का चौका भी आया। रोहित ने आखिरी गेंद पर दमदार सिक्क जड़ा। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/1, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं। 

Sep 25, 2022  |  09:04 PM (IST)
भारतीय टीम की खराब शुरआत

IND vs AUS T20 Live Score: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने खराब शुरआत की है। केएल राहुल 4 गेंदों में महज 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें डेनियल सैम्स ने पहले ओवर की छठी गेंद पर पवेलियन भेजा। राहुल ने पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर खड़ी हो गई। ऐसे में विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने गेंद पर नजर गड़ा कर रखीं और आखिर में शानदार कैच लपक लिया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/1, वाइड-2 रन। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं। 

Chandrayaan 3