लाइव टीवी

MI vs SRH Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: जानिए मुंबई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Updated Oct 08, 2021 | 08:20 IST

Today Match Pitch Report, MI vs SRH, Abu Dhabi weather Forecast Today: आज आईपीएल 2021 का अहम लीग मैच खेला जाना है जहां डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अंतिम चुनौती व मौका होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Abu Dhabi stadium Pitch Report today
मुख्य बातें
  • आज आईपीएल 2021 में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ी चुनौती
  • आईपीएल 2021 प्लेऑफ में जगह बनाने का अंतिम प्रयास करेगी मुंबई की टीम
  • अबु धाबी में खेला जाएगा मैच, पिच और मौसम किस टीम के लिए होगा फायदेमंद

Today IPL match pitch report, Mumbai vs Hyderabad: आईपीएल 2021 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद अपना अंतिम लीग मैच खेलने उतरेंगी। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन मुंबई इंडियंस के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का एक मौका है। बेशक डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के सामने प्लेऑफ में पहुंचने का अवसर है लेकिन चुनौती इतनी कठिन है कि इसकी उम्मीद ना के बराबर ही लग रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली रात राजस्थान रॉयल्स को हराकर चौथे स्थान पर मजबूती से कब्जा बरकरार रखा। यानी अब मुंबई को आज कम से 170 रन से जीत दर्ज करनी होगी अगर उसे प्लेऑफ में जाना है।

IPL 2021: यहां क्लिक करके जानिए मुंबई आईपीएल प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है, क्या केकेआर की जगह पक्की है?

आज कैसी होगी अबु धाबी की पिच, मुंबई-हैदराबाद मैच (MI vs SRH Pitch Report)

आज मुंबई इंडियंस के सामने वो चुनौती है जिसको कोई करिश्माई प्रदर्शन और किस्मत का जैकपॉट लगना ही पूरी कर सकेगा। सबसे पहले तो उनको टॉस जीतना होगा, और फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बनाने होंगे कि वो हैदराबाद की टीम को कम से कम 170 रनों से शिकस्त दे सकें। जाहिर है कि अबु धाबी की पिच पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा रहा है लेकिन ये भी हकीकत है कि 10 ओवर के खेल के बाद गेंदबाज भी यहां अपना दम दिखाने लगते हैं। खासतौर पर तेज गेंदबाज। मुंबई इंडियंस के पास अच्छे बल्लेबाज भी हैं और गेंदबाज भी, लेकिन चुनौती इतनी विशाल है कि कुछ अलग ही करके दिखाना होगा। मुंबई इंडियंस के लिए और भी परेशान करने वाली बात ये है कि अबु धाबी की पिच पर पिछले जितने भी मैच खेले गए हैं, उनमें अधिकतर सफलताएं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को हासिल हुई है।

अबु धाबी का मौसम (Abu Dhabi weather today)

जब मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल 2021 में अपना अंतिम लीग मुकाबला खेलने उतरेंगी तो एक बार फिर उनको अबु धाबी की गर्मी झेलनी पड़ेगी। बारिश की संभावनाएं यहां पर ना के बराबर है लेकिन उमस काफी रहेगी। दिन में एक बार फिर अबु धाबी का पूरा मैदान धूप से गर्माता रहेगा और शाम को जब मैच शुरू होगा, तब भी मौसम व मैदान में गर्मी का पूरा अहसास होगा। आज (8 अक्टूूबर, शुक्रवार) अबु धाबी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा जबकि हैरानी वाली बात ये है कि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।