लाइव टीवी

IPL के सबसे महानतम कप्‍तान बने एमएस धोनी और रोहित शर्मा, एबीडी को भी मिला खास अवॉर्ड

Updated Apr 19, 2020 | 00:24 IST

Rohit Sharma and MS Dhoni: आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी को इसलिए चुना गया क्‍योंकि इन दोनों के नेतृत्‍व में मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने शानदार प्रदर्शन किया।

Loading ...
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
मुख्य बातें
  • रोहित शर्मा और एमएस धोनी आईपीएल के सबसे महान कप्‍तान बने
  • एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महान बल्‍लेबाज चुना गया
  • भारतीय कप्‍तान विराट कोहली को महान भारतीय बल्‍लेबाज चुना गया

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे ।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैंपियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैंपियन बनाया।

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया। कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाये हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।