लाइव टीवी

पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'धोनी के भविष्य का हो चुका है फैसला'

Updated Mar 07, 2020 | 15:08 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पद से मुक्त होने के बाद धोनी के भविष्य के बारे में ऐसा बयान दिया है जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
MSK Prasad
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 की तैयारी में जुटे हैं महेंद्र सिंह धोनी
  • एमएसके प्रसाद की जगह सुनील जोशी को चुना गया है नया मुख्य चयनकर्ता
  • धोनी के भविष्य को लेकर एमएसके का लगातार हो रहा है सवालों से सामना
  • चयन समिति के सदस्यों से इंटरव्यू के दौरान भी पूछे गए धोनी के भविष्य के बारे में सवाल

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले बतौर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म हो गया। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को नया मुख्य चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को समिति का सदस्य चुना। एमएसके प्रसाद का कार्यकाल बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया में भविष्य को लेकर आई। जिसका सामना उन्होंने अच्छी तरह किया लेकिन इस बारे में उनसे कार्यकाल खत्म होने के अंतिम दिन तक और उसके बाद भी पूछे जा रहे हैं। 

धोनी विश्व कप 2019 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले और सात महीने मैदान से दूर रहे। लोगों को लगा था कि वो विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे। लेकिन वो आईपीएल 2020 में जोरदार वापसी की कोशिश में जुटे हैं और सीएसके के अभ्यास शिविर में भी धमाका कर रहे हैं। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री सहित कई लोगों का मानना है कि धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य आईपीएल में उनका प्रदर्शन करेगा लेकिन एमएसके प्रसाद ने मुख्य चयनकर्ता के पद से हटने के बाद जो बयान दिया है उससे सस्पेंस और  बढ़ गया है। 

धोनी के भविष्य का हो चुका है फैसला 
पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे से बात करते हुए कहा धोनी के भविष्य का फैसला हो चुका है। उन्होंने कहा, महेंद्र सिंह धोनी की अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर राय बेहद साफ है। उन्होंने अपना रुख टीम मैनजमेंट और मेरे सामने रख दिया है। मैं आपसे ये जानकारी साझा नहीं कर सकता क्योंकि वो गोपनीय है। हमारे बीच( टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी)  जो भी बातचीत हुई वो बेहद स्पष्ट थी। लेकिन वो हमारे ही बीच रहेगी जिसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते। 

इंटरव्यू के दौरान पूछे गए धोनी के भविष्य के बारे में सवाल
सीएससी ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं के लिए साक्षात्कार के दौरान शॉर्टलिस्टेड 5 उम्मीदवारों से धोनी के भविष्य के बारे में सवाल पूछे। इन्हीं सवालों के भंवर से निकलकर जोशी और हरविंदर सिंह को चयनसमिति में जगह मिली है। ऐसे में उनके लिए भी धोनी के आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा तक इस सवाल से पीछा छुड़ाना आसान नहीं होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।