लाइव टीवी

IPL 2020 नीलामी: 48 साल की उम्र में बिका ये खिलाड़ी, केकेआर ने किया टीम में शामिल

Updated Dec 19, 2019 | 20:40 IST

Oldest Player in IPL history Praveen Tambe: मुंबई के 48 वर्षीय खिलाड़ी प्रवीण तांबे आईपीएल के 13 साल के आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में नीलाम होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Pravin Tambe( BCCI)

कोलकाता: आईपीएल 2020 के इतिहास में गुरुवार को एक अनोखा वाकया देखने को मिला। 48 साल की उम्र वाले प्रवीण तांबे को खरीदार मिल गया। वो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में नीलाम होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यही उनका बेस प्राइज भी था। 

8 अक्टूबर 1971 को जन्मे प्रवीण तांबे ने साल 2013 में आईपीएल में 41 साल की उम्र में डेब्यू किया था। जब राहुल द्रविड़ राजस्थान के मेंटोर थे उन्हें राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से जयपुर में खेला था। इसके बाद से वो आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वो राजस्थान के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। 2017 में हैदराबाद ने उन्हें 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। 

आईपीएल में अब तक चार सीजन (2013, 2014, 2015, 2016) के दौरान 33 मैच में 30.46 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से 28 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट रहा है। ये प्रदर्शन उन्होंने  साल 2014 में अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ किया था। इस पारी के दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। 

तांबे को आईपीएल में खेलने के बाद मुंबई के लिए 2013-14 में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने ओडिशा के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू साल 2017 में मुंबई के लिए ही किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।