लाइव टीवी

Delhi : पार्किंग लॉट में महिला के साथ गैंगरेप, सक्युरिटी गार्ड, 2 पूर्व बाउंसर गिरफ्तार

Updated Nov 03, 2020 | 13:23 IST

पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती अपने किसी जानकार से मिलने के लिए आई थी। महिला मरीजों की देखभाल करने के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रुकी हुई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
दिल्ली में पार्किंग लॉट में महिला के साथ गैंगरेप, सक्युरिटी गार्ड, 2 पूर्व बाउंसर गिरफ्तार।

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक अस्पताल की पार्किंग में एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अस्पताल का एक सुरक्षा गार्ड और दो पूर्व बाउंसर शामिल हैं। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में 30 वर्षीया पीड़ित महिला ने कहा है कि 30-31 अक्टूबर की रात रोहिणी स्थित अस्पताल की पार्किंग में तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया।  

पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती अपने किसी जानकार से मिलने के लिए आई थी। महिला मरीजों की देखभाल करने के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रुकी हुई थी। महिला का आरोप है कि अस्पताल के पूर्व बाउंसर एवं सेक्युरिटी गार्ड ने उसे धमकाया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि ये तीनों उसे अस्पताल के पार्किंग में सूनसान जगह पर ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 31 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की पहचान मनीष (22), प्रवीण तिवारी (24) और कुंवर पाल (33) के रूप में हुई है।