लाइव टीवी

Pune Crime News: पुणे में एक शख्स ने बाप- बेटी के रिश्ते को किया दागदार, करता था यौन शोषण

Updated Jul 21, 2021 | 09:32 IST

पुणे में एक शख्स अपनी ही बेटी का यौन शोषण कर रहा था। बेटी की शिकायत पर वाकाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Loading ...
पुणे में एक शख्स ने अपनी ही बेटी का किया करता था यौन शोषण
मुख्य बातें
  • पुणे में एक पिता पर अपनी ही बेटी के यौन शोषण का आरोप
  • पीड़ित की शिकायत पर वाकाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की शिकायत
  • आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में केस दर्ज

पुणे में एक शख्स ने बाप- बेटी के रिश्ते को दागदार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने अपने सौतेले पिता के आरोप लगाया कि वो उसके साथ छेड़खानी करता था। आरोपी की शिकायत के बाद पुणे के वाकड़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। पुलिएक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, जिसकी उम्र अब 18 वर्ष से अधिक है, ने कहा कि उसके सौतेले पिता अश्लील और अभद्र भाषा में बात करके उसका यौन उत्पीड़न करते थे। उसने आरोप लगाया कि उसने उस पर जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया।

पांच साल तक सौतेले पिता ने किया प्रताणित
पीड़ित का कहना है कि सौतेले पिता उसके साथ मारपीट करते थे क्योंकि उसने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है,जब लड़की को उसके सौतेले पिता ने पीटा तो उसके सिर पर चोटें आईं... लड़की को पांच साल तक प्रताड़ित किया गया क्योंकि आदमी ने उसे धमकी दी थी। रविवार को वाकाड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत प्रासंगिक आरोप भी लगाए गए हैं।

यूपी के बलिया से भी आया था ऐसा केस
एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसरा कोतवाली थाने की सीमा के भीतर एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने उसके घर पर कथित रूप से बलात्कार किया, पुलिस ने मंगलवार को कहा।18 जुलाई को जब लड़की अकेली थी तो आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।जब लड़की के परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।