लाइव टीवी

फर्जी पति-पत्नी बनकर चला रहे थे बड़ा सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Updated Jun 07, 2020 | 18:13 IST

Bhagalpur Police busted sex racket: छापेमारी के दौरान अलग-अलग राज्यों की लड़कियां बरामद की गईं। तीनों परिवार चलाने के लिए इस धंधे में आई थीं।

Loading ...
सांकेतिक फोटो
मुख्य बातें
  • भागलपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है
  • फर्जी पति-पत्नी रिहायशी इलाके यह रैकेट चलाते थे
  • पुलिस ने अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने एक रिहाइशी इलाके के मकान में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आदमपुर में शनिवार देर शाम सेक्स रैकेट के अड्डे पर छापेमारी की और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सेक्स रैकेट एक महिला और उसका पुरुष साथी चलाते थे। दोनों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए पति-पत्नी बनकर मकान किराए पर लिया और देह व्यापार करने लगे। दोनों ने मार्च महीने में मकान पर लिया था। पुलिस ने कमरे से कंडोम और शक्तिवर्द्धक दवा बरामद की हैं।

लड़कियों को बहन-साली बनाकर रखता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेल से छूटा बबलू साह नाम का एक शख्स सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। उसके इस धंधे में एक महिला भी शामिल थी। दोनों नेफर्जी आधार कार्ड के जरिए मकान मालकिन को अपने पति-पत्नी होने का यकीन दिलाया और मकान किराए पर ले लिया। बबलू महिला को पत्नी और बाकी लड़कियों को बहन तथा साली बनाकर रखता था। मकान मालकिन ने बताया कि वह अपना घर किराए पर देने के बाद दिल्ली चली गई थी। कुछ दिनों पहले ही वह दिल्ली से लौटी हैं और इस तरह गतिविधियों को कोई जानकारी नहीं थी। 

पहले भी पकड़ा जा चुका है बबलू

डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में जोगसर थानेदार विश्वबंधु कुमार और महिला पुलिसकर्मी ने छापेमारी की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बीचोंबीच देह व्यापार कराया जा रहा है। पकड़ी गई तीनों युवतियों का कहना है कि बबलू ने उन्हें लाया था। इनमें से दो शादीशुदा हैं। तीनों परिवार चलाने के लिए इस धंधे में आई थी। तीनों की कांउसिलिंग की जाएगी। बबलू लंबे से देह व्यापार के धंधे से जुड़ा है। वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। वह शहर में ठिकाना बदल-बदलकर रैकेट चलाता है।