लाइव टीवी

Ghaziabad: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, गिरफ्तार

Updated Sep 16, 2020 | 13:45 IST

गाजियाबाद में एक शख्स ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीटा क्योंकि उसने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद : नोएडा से सटे गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ बुरी तरह मारपीट का मामला सामने आया है। उसने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले का विरोध किया था जिसके बाद आरोपी ने उस महिला के साथ ही बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें एक शख्स को एक महिला को कुर्सी से बुरी तरह सके पीटते हुए देखा जा सकता था।

ये घटना शनिवार की गाजियाबाद के कवि नगर इलाके की है। वीडियो के संज्ञान में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई। महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में है। पुलिस के मुताबिक महिला सुनील चौधरी नाम के एक शख्स को पूछताछ करने गई थी जिसने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। 

पुलिस के मुताबिक सुनील ने उस महिला की बेटी के बीच रास्ते में रोककर उसपर अश्लील कमेंट्स पास किए थे। पीड़िता के बेटे ने कहा कि सुनील अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। कुछ दिन पहले उसने एक दूसरी महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। वह हर उम्र की महिलाओं व लड़कियों को सड़क पर आते-जाते छेड़छाड़ करता है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता को काफी गहरी चोटें आई है। हालांकि पुलिस ने ये भी कहा है कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से छेड़छाड़ की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है, पर सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।